26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia News: पकौड़ी का पैसा मांगने पर दुकानदार का प्राइवेट दांत से काटा, स्थिति गंभीर

पकौड़ी का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकानदार के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और उसे दांत से काट लिया। दुकानदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Ballia district

बलिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर पकौड़ी का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकानदार के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और उसे दांत से काट लिया। दुकानदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

जानिए कैसे हुआ विवाद


प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर फेफना थाना क्षेत्र के पियरियां निवासी महेंद्र की मिठाई की दुकान है। इस पर पकौड़ी खरीदने के लिए शनिवार की देर शाम गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर कला निवासी अखिलेश यादव पहुंचा। दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
कहासुनी अचानक से मार पीट में तब्दील हो गई। इसी बीच अखिलेश ने दुकानदार के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। आस पास के दुकानदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुकानदार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


पुलिस ने दुकानदार की माता सुरतिया देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग