6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: बलिया में तैनात उपनिरीक्षक की मौत, मचा कोहराम

बलिया में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान योगेंद्र यादव की अचानक से तबियत बिगड़ गई थी,उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
ballia news

ballia news

बलिया में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान योगेंद्र यादव की अचानक से तबियत बिगड़ गई थी,उसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बात पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया।


पुलिस लाइन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। पुलिस कर्मियों ने उनके शव को कंधा देते हुए उनको पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि के पश्चात उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव के शव को उनके गृह नगर रवाना किया गया।
स्वर्गीय योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी थे। उनकी मौत से उनके परिजनों में में कोहराम मच गया है।