26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मृत्यु, मचा कोहराम

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia news: बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, लीलकर गांव निवासी कौशल्या देवी (60) सुबह करीब 10 बजे दियारे में धान की रोपाई करने गई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। काटने के तुरंत बाद ही वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं।

परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया है।

बताया जा रहा है कि कौशल्या देवी की शादी पंदह गांव में हुई थी, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके लीलकर में ही रह रही थीं। उनके पीछे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग