
चौथी बार कोर्ट में पेश होने का दिया निर्देश
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को बलिया जिले के स्थानीय कोर्ट ने पेश होने का निर्देश दिया है। पवन सिंह के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भरण पोषण के लिए कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इसी सिलसिले में कोर्ट ने पवन सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
अप्रैल 2022 में अभिनेता पवन सिंह ने बिहार के आरा कोर्ट में ज्योति सिंह को तलाक देने की अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने इस पर एक माह बाद सुनवाई की, तब न्यायधीश ने दोनों को आपस में इस मामले को सुलझाने की सलाह दी थी। दोनों के बीच अब तक मामला सुलझा नहीं बल्कि अधिक बढ़ गया है।
जज रागिनी सिंह के सामने पेश होंगे पवन
22 अप्रैल 2022 को ज्योति सिंह ने बलिया के फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए मुकदमा दर्ज करवाया था। कोर्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज करके सुनवाई की। जानकारी के मुताबिक फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को इससे पहले 2 जून, 7 जुलाई और 1 अगस्त को पेश होने के लिए कहा लेकिन वह एक बार भी पेश नहीं हुए। कोर्ट ने अब इस मामले में 5 नवंबर की तारीख तय की है।
पवन सिंह की पहली पत्नी कर ली थी सुसाइड
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग और सिंगर के तौर पर खूब नाम कमाया है। हालांकि वह अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह इस समय अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की वजह से चर्चा में है। इससे पहले पवन सिंह का पहली पत्नी से जुड़ा विवाद भी सामने आया था। पवन की पहली शादी नीलम नाम की महिला से हुई थी। उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया था। इस पर भी लंबा विवाद हुआ था।
बाद में उन्होंने 6 मार्च 2018 को बलिया में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी ज्योति सिंह की थी। तब वो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट कर रहे थे। अक्षरा ने मीडिया के सामने आकर यह कहा कि पवन ने उन्हें धोखाकर दूसरी शादी की थी। वह शादी के बाद भी अक्षरा के साथ रहना चाहते थे। जब अक्षरा ने उन्हें मना किया जो एक होटल में पवन ने उनके साथ बदसलूकी की। बाद में अक्षरा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम भी मिलना बंद होने लगा था। इसके लिए लिए वो पवन और उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराती हैं।
हालांकि नया मामला फिर से पवन की निजी जिंदगी का है। इस बार उनकी दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी को भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद नहीं कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Updated on:
28 Oct 2022 05:51 pm
Published on:
28 Oct 2022 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
