बलिया

सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक करने वाले BJP विधायक की मुश्किल बढ़ी, चुनाव आयोग पहुंचा मामला

बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने की थी सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी। कांग्रेसियो ने कोतवाली में तहरीर देकर बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया। बीजेपी विधायक ने सपना चौधरी को नर्तकी और सोनिया गांधी को शादी से पहले इसी पेशे से जुड़ा बताया था।

less than 1 minute read
सोनिया गांधी सुरेन्द्र सिंह

बलिया. कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरों के बाद सपना चौधरी को नर्तकी कहने और कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रमुख और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को पूर्व में इसी पेशे से जुड़े होने के साथ ही राहुल गांधी को सपना चौधरी के साथ घर बसाने जैसे आपत्तिजनक बयान देने के बाद बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह की मुश्किल बढ़ सकती हैं। कांग्रेसी उनसे नाराज हो गए हैं और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस बाबत कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से शिकायत कर सुरेन्द्र सिंह पर कार्रवाई करने की मांग किया है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के बलिया जिलाध्यक्ष ने इस बयान के बाद सुरेन्द्र सिंह पर हमला करते हुए इसे उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है। कहा है कि भाजपा विधायक संस्कार विहीन हैं। कांग्रेसियों ने सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ बलिया कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

बता दें कि इसके पहले सुरेन्द्रं सिंह ने प्रियंका गांधी की पॉलिटिक्स में इंट्री के बाद उनकी तुलना शुपर्णखा और राहुल गांधी को रावण बता डाला था। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी और तहरीर भी दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने दूसरे थाने का मामला कहकर टाल दिया था। तब इसे कांग्रेसियों का महज रस्मी विरोध कहा गया था, देखना यह होगा कि कांग्रेसियों ने इस बार भी केवल रस्म निभाने के लिये विरोध किया है या फिर वो वाकई उनका दिल दुखा है और वो विधायक पर कार्रवाई करवाना चाहते हैं।

By Amit Kumar

Updated on:
25 Mar 2019 03:24 pm
Published on:
25 Mar 2019 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर