
Babban Singh Raghuvanshi and Govind Narayan Shukla
BJP Leader Babban Singh Raghuvanshi: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमे वो डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे थे। पार्टी ने इसी वीडियो के बाद ये कार्रवाई की है।
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के महामंत्री और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) गोविन्द नारायण शुक्ल उर्फ राजा बाबू ने निष्कासन पत्र जारी कर ये जानकारी दी। उन्होंने बब्बन सिंह रघुवंशी के इस कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में डाला है और कहा है कि उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
मीडिया से बातचीत में बब्बन सिंह ने बताया कि मंत्री जी से केतकी सिंह का मतभेद चल रहा है। जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर। जिसमे संजय मिश्रा जो जिलाध्यक्ष बने केतकी सिंह सियर के रहने वाले कनौजिया को बनाना चाहती हैं। कनौजिया नहीं बन पाया। हम भी संजय मिश्रा को अध्यक्ष बनवाने के लिए जी-जान से लगे थे। इसलिए इन्होने मेरा वीडियो बनवा दिया।
बब्बन सिंह रघुवंशी का ये वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षियों ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति घृणित सोच किसी से छिपी नहीं है, इनका इतिहास इससे भरा पड़ा है। शर्मनाक! वही अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।
संबंधित विषय:
Updated on:
15 May 2025 09:08 pm
Published on:
15 May 2025 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
