
पुलिस
बलिया . यूपी के बलिया में ददरी मेले ददरी मेले में आए कानपुर के व्यापारी पर 20 के करीब लोगों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यह हमला लूट के इरादे से किया गया था, हालांकि क्या कोई लूट हुई है और कितने की लूट हुई है इस बाबत कुछ पता नहीं चल पाया है।
बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में देश भर से व्यापारी पहुंचे हैं। पशु व्यापारियों के अलाव विशाल मेले में खाने-पीने और जरूरत के सामान लेकर भी व्यापारी पहुंचे हैं। ऐसे ही कानपुर के एक व्यापारी ने ददरी मेले में खाजा (मिठाई) लेकर पहुंचे थे। बताया गया है कि सोमवार को की देर रात करीब 20 की संख्या में युवक शायद लूट के इरादे से उनकी अस्थायी दुकान पर पहुंचे और विरोध करने पर उन लोगों पर हमला कर दिया। व्यापारी को इतनी बुरी तरह मारा-पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ और लोग भी घायल हुए। सभी को तत्काल इलाज के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिय। शेष घायलों का इलाज कराया जा रहा है। उन लोगों ने कहा कि हमला करने वाले युवक करीब 20 की संख्या में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर इस घटना से ददरी मेले में आए व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उधर प्रशासन ने इस घटना के बाद व्यापारियों का मेले से जाने का आदेश दे दिया है।
By Amit Kumar
Updated on:
31 Dec 2018 09:52 am
Published on:
18 Dec 2018 12:12 pm
