
देश के 17 फीसदी इलाकों में 60 प्रतिशत से कम बरसात हुई है।
Monsoon News: देश में इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इस साल मानसून की शुरुआत धीमी हुई। फिर तेजी से बढ़ते हुए समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंच गया। अभी तक मानसून का मिजाज काफी अनियमित रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस मानसून के दौरान देश के केवल 21 प्रतिशत हिस्से में सामान्य बारिश हुई है। देश के 29 फीसदी हिस्से में 20 से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 17 फीसदी इलाकों में 60 प्रतिशत से ज्यादा कम बरसात दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते हफ्ते मानसून में 21 फीसदी कम बारिश हुई। 9 जून तक मानसून की बारिश में 65 फीसदी की कमी आई। 25 जून के बाद सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। जिसने कम बारिश की कुछ भरपाई की।
यूपी में आज से भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यूपी से सटे उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। दिल्ली और एनसीआर में भी बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Published on:
05 Jul 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
