20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया में खाकी पर हमला, दो युवकों ने पीआरबी कर्मियों को जमीन पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

नरही के एक गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरबी के जवानों के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है...

2 min read
Google source verification
crime

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

बलिया में पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि नरही के एक गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरबी के जवानों के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह नरही के सिकंदरपुर में से राघवेंद्र रस्तोगी ने सूचना दी कि उसके पिता श्याम सुंदर रस्तोगी के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद पीआरबी संख्या 6228 मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम में कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार और चालक हेड कांस्टेबल रामभजन यादव शामिल थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो हंगामा हो रहा था और इस दौरान दोनों पक्षों को शांत करने और विवाद खत्म करने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के अरुण राय और अमित राय ने अचानक पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही दोनों युवकों ने पुलिस कर्मियों की जमीन पर गिरकर पिटाई शुरू कर दी।

घटना का किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल

इस दौरान आसपास मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नामजद आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश मर जेल भेजा जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।