9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवीण तोगड़िया बोले- लव जिहाद देश के लिए कैंसर

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया सोमवार को बलिया पहुंचे। तोगड़िया ने हिंदू विरोधी लोगों पर जमकर तंज कसे।  

less than 1 minute read
Google source verification
praveen.jpg

बलिया में उनके कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उन्होंने लव जिहाद को देश के लिए कैंसर बताया। साथ ही, केंद्र सरकार से लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की मांग की।


उन्होंने कहा, “जिस तरीके से डंके की चोट पर राम मंदिर बना। इसी तरीके से काशी और मथुरा के मंदिर भी बनेंगे। देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून भी लागू होगा। किसानों को फसल के दाम भी दिलवाएंगे।”

“सबको ड्रेस कोड का पालन करना होगा”
मीडिया ने जब उनसे एजुकेशनल इंस्टीटूशन में हिजाब पहने जाने पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा, “एजुकेशनल इंस्टीटूशन ही तय करेंगे की उनके यहां कौन सा ड्रेस कोड होगा। सभी को इसका पालन करना होगा। अगर ड्रेस कोड का पालन नहीं कर सकते तो फिर पढ़ने न भेजें।”

यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में सफर हुआ महंगा, रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितना बढ़ा रेट

भाजपा की मार्केटिंग कर रहे ओवैसी
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा, “वो भाजपा की मार्केटिंग कर रहे हैं। आप ओवौसी को दिखाना बंद कर दो तो वो बोलना बंद कर देंगे।”