
निकाय चुनाव
बलिया. यूपी का बलिया यह एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां कुल चार नगर पंचायत आती है। बासडीह, मनियर, सहतवार और रेवती। निकाय चुनाव के बाद बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष के लिए चुनौती भरा हो सकता है। यहां भाजपा चारों सीटों पर कब्जा नहीं जमा पाया। वहीं समाजवादी पार्टी रामगोविंद चौधरी ने एक सीट जीत कर सपा की लाज रख ली है। बांसडीह से सपा की प्रत्याशी रेनू सिंह ने जीत दर्ज की। इसी सीट पर सपा में रह चुके विजय सिंह उर्फ गुल्लर सपा का टिकट लेना चाह रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने पर इन्होंने बसपा का दामन थाम लिया और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
इस सीट पर पहली बार दौड़ी साइकिल
बांसडीह सीट पर बसपा और सपा में कांटे का टक्कर था। क्योंकि सपा में रह चुके विजय सिंह गुल्लर को सपा से टिकट नहीं मिला उन्होंने बीएसपी के टिकट से चुनाव लड़ा। लेकिन रामगोविंद चौधरी की सपा प्रत्याशी रेनू सिंह ने पहली बार जीत दर्ज कर सपा की इज्जत रख ली। इन्हें कुल 2181 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर निर्दल प्रत्याशी शीला सिंह रही।
बांसडीह नगर पंचायत
बांसडीह -नगर पचांयत से सपा-रेनू सिंह पहली बार चुनाव जीती इनको कुल वोट मिला -2181 वोट मिला 166 जीती।
मनियर नगर पचांयत
मनियर नगर पंचायत से भाजपा -भीम गुप्ता ने जीत हासिल की। इनको कुल 2784 वोट मिला।
सहतवार नगर पंचायत
सहतवार-नगर पचांयत से निर्दल-सरिता सिंह ने जीत दर्ज की। इनको कुल वोट -4691 मिले। सरिता सिंह 182 से जीत हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर भासपा नीतू सिंह को कुल वोट -4509 मिला इन दोनों प्रत्यासी में लड़ाई थी और सब बाहर रहे।
रेवती नगर पंचायत
रेवती नगर पचांयत से निर्दल प्रत्याशी जय श्री पाण्डे ने जीत हासिल की। इन्हें कुल -8282 वोट मिले और 4062 वोटों से आगे रहीं।
Published on:
04 Dec 2017 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
