
Hemant Yadav murder case
बलिया में मंगलवार को छात्र नेता हेमंत की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। सतीश चंद्र कालेज से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र नेता समेत 2 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में अब पुलिस ने 7 छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए बैट को भी बरामद किया है।
चुनावी रंजिश में की गई हत्या
बुधवार को पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि छात्र की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद में की गई थी। कुछ समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्रिकेट बैट लगने की वजह से हुई छात्रनेता की मौत
SP बलिया ने मीडिया को बताया था कि, “SC कॉलेज के बाहर TD कॉलेज के छात्रों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक छात्र को सिर पर क्रिकेट बैट लगने की वजह से गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से रेफर कर देने के बाद उन्हें मऊ ले जाया गया। यहां छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।”
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने छात्रनेता की मौत पर योगी सरकार पर निशाना साधा और लिखा था, “बलिया में पुलिस चौकी से कुछ दूर पर छात्र नेता की सरेआम हत्या यूपी में भाजपा पोषित ,सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा ना सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती है, बल्कि योगी जी के उस दावे पर करारा प्रहार है जब योगी जी ने कहा कि उनकी सरकार में अपराधियों की पेंट गीली है।”
Published on:
14 Apr 2023 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
