10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं क्लास के छात्र की कमरे में मिली डेडबॉडी, स्कूल में मचा हड़कंप, बालोद पुलिस जांच में जुटी

Balod News: आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालोद पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दिया है..
less than 1 minute read
Google source verification
govt school class room

प्रतीकात्मक तस्वीर ( File photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 10वीं क्लास के छात्र की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह पीटी में नहीं पहुंचा था, जब खोजबीन की तो उसकी लाश क्लास रूम में मिली। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।

Balod News: पीटी से वापस आए तो कमरे में मिली लाश

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि आज सुबह विनय कुमार पीटी में शामिल होने नहीं गया था। इसके बाद जब पीटी से बाकी बच्चे वापस आए, तो उसकी खोजबीन की। कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश मिली। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट में ही मौत की वजह सामने आएगी। इधर संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।