
भक्तों ने जलेश्वर महादेव को अर्पित किए गए 3.41 करोड़ पंचाक्षरी मंत्र
बालोद @ patrika . जिला मुख्यालय के हृदय स्थल दशौंदी तालाब स्थित जलेश्वर महादेव पुण्यवर्धन उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ मंत्र पुस्तिका की पूजा के साथ शिव के जलधरी में अर्पण किया गया। वहीं तीन दिनों तक मंत्र लेखन पुस्तिका की पूजा शुक्रवार की शाम तक पूरी हो गई। सुबह से शाम तक मंत्र लेखन करने वाले परिवार को जलाभिषेक का मौका दिया गया। वहीं पूरी श्रद्घा के साथ लोग परिवार सहित पूजा में शामिल हुए।
सात वर्षों में 27 करोड़ 6 लाख से अधिक मंत्रों को शिव को किया अर्पित
जलेश्वर महादेव दशौंदी तालाब समिति व मां जी फाउंडेशन की संकल्प पूर्ति में श्रद्धालुओं के समर्पणपूर्वक लेखन मां जी फाउंडेशन के प्रयास से महारुद्र अभिषेक एव महामंत्र लिखित पुस्तिका की पूजा पूरी की गई। इस वर्ष 3 करोड़ 41 लाख मंत्र लेखन लिखे गए थे। वहीं सात वर्षों में 27 करोड़ 6 लाख से अधिक मंत्रों को शिव को अर्पित किया जा चुका है। जहां सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शाम को फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने विशाल शिवलिंग को दुग्धाअभिषेक व जलाभिषेक किया। उसके बाद जलधरी में अर्पण किए गए मंत्र लेखन पुस्तिका में जल प्रवाहित किया गया था।
हवन-पूजन व जल का वितरण आज
शनिवार को हवन-पूजन पूर्णाहुति के बाद ओम नम: शिवाय के जाप के साथ बंधी हुई रस्सियों को स्पर्श कर धीरे-धीरे जल में अर्पण किया जाएगा। शिव कुंड के जल में अर्पित किए गए मंत्रलेखन पुस्तिका को समाहित जल को अमृत स्वरूप जल का वितरण 2 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
Published on:
02 Mar 2019 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
