24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी, गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में जुड़कर अधिक लाभ देने के नाम से अलग-अलग किश्तों में यूपीआई/आरटीजीएस के माध्यम से 50,38,206 रुपए अलग-अलग राज्यों के कई बैंकों में ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की। इस पर धारा 318 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Sep 23, 2025

CG Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी, गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को पुलिस ने औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बालोद लाकर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक से ठगी की थी।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के अनुसार प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसके लिए निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल की टीम गठित की गई थी। टीम ने औरंगाबाद जाकर कैंप किया और लोकल मुखबिर व थाने के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

निजी अस्पताल के चिकित्सक ने मामले की रिपोर्ट बालोद थाने में 27 मार्च को लिखाई थी। उन्होंने बताया था कि 30 जनवरी स 10 फरवरी तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में जुड़कर अधिक लाभ देने के नाम से अलग-अलग किश्तों में यूपीआई/आरटीजीएस के माध्यम से 50,38,206 रुपए अलग-अलग राज्यों के कई बैंकों में ट्रांसफर करवा कर धोखाधड़ी की। इस पर धारा 318 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

टीम ने तकनीकी जानकारी जुटा कर औरंगाबाद महाराष्ट्र में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव (39) और गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव (19) दोनों निवासी पता जवाहर कॉलोनी, बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद हैं। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, 5 एटीएम, एक पेन कार्ड जब्त किया गया।