29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: दो माह पहले मर चुके सब इंजीनियर का भी तबादला, नगरीय प्रशासन ने सूची में की गड़बड़ी

CG News: कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया था। यह सूची वायरल होने के बाद नगरीय प्रशासन ने संशोधित सूची जारी की। इस गड़बड़ी को लेकर अब नगरीय निकाय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Sep 20, 2025

Chhattisgarh Transfer List

तबादला (फोटो सोर्स: पत्रिका)

CG News: प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभिन्न सब इंजीनियरों की स्थानांतरण सूची जारी किया गया, लेकिन इस जारी सूची में गड़बड़ी हो गई। दल्लीराजहरा नगर पालिका के जिस सब इंजीनियर योगानंद सोम की दो माह पहले ही मौत हो गई, उसका भी नाम स्थानांतरण सूची में शामिल है।

उनका स्थानांतरण तुमगांव नगर पंचायत में किया गया है। जैसे ही यह सूची आई लोगों की नारजगी देखने को मिली। 18 सितंबर को विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया था। यह सूची वायरल होने के बाद नगरीय प्रशासन ने संशोधित सूची जारी की। इस गड़बड़ी को लेकर अब नगरीय निकाय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।