
बालोद जिले में कुछ महीनों में चोरों ने आतंक मचा रखा है। सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी सहित नगदी रकम की भी चोरी कर रहे हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक जनवरी से 30 अप्रैल तक लगभग 78 चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। हर माह लगभग 20 चोरी की घटना हुई है। अधिकांश मामले में आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। हाल ही में कुछ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस आंकड़े में मई के आंकड़े जुड़े ही नहीं है। मई में 10 से अधिक चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ती चोरी के मामले को देखें तो अब लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
चोरों ने शादी सीजन में सबसे ज्यादा टारगेट किया। कोई अपने रिश्तेदारों के घर शादी में गया तो इधर चोरों ने उनके घरों व गांव का रेकी कर सोने चांदी के जेवरातों की भी चोरी कर ली। वहीं अब पीडि़त लोग पुलिस विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बीते अप्रैल में ही 30 दिन में 18 चोरी के मामले दर्ज हुए हैं।
यह भी पढ़ें :
ग्राम कामता थाना डौंडी निवासी महराराम ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा ग्राम जैसाकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर निवासी युवराज भुआर्य के यहां शादी थी। वे 6 मई को घर में ताला लगाकर शादी में सम्मिलित होने गए। 8 मई को 11 बजे घर लौटने पर ताला टूटा मिला और चोरी की जानकारी मिली। आलमारी को देखा तो आलमारी में रखे सोने का नेकलेस कीमती 20 हजार रुपए, एक जोड सोने का टॉप्स कीमती 10 हजार रुपए एवं नगदी रकम 8000 रुपए कुल जुमला 38 हजार रुपए नहीं था। घर के पीछे बाड़ी तरफ से अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई।
ग्राम झलमला निवासी गोलू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि घोटिया चौक के आगे जिला कार्यालय रोड के पास भोज राम साहू के मकान में किराए से परिवार के साथ रहता है। घर की आलमारी में एक लाख 35 हजार रुपए नगद, कपड़ा के नीचे दबाकर रखा था। 3 मई की शाम लगभग 5 बजे शटर को बंद कर ऊपर के कमरे में परिवार के साथ रात्रि 11 बजे के बाद सो गए। 4 मई को सुबह 8 बजे पड़ोसी रोशनी साहू ने फोन में बताया कि उनके कमरे के सामने के दरवाजे को किसी ने बंद कर दिया है। नीचे आकर दरवाजा खोल दो। नीचे आने के बाद पता चला कि शटर का ताला टूटा है। कुंडी से अलग दीवार किनारे नीचे पड़ा था। आलमारी में रखे कमरे के शटर को ऊपर कर देखा तो आलमारी का दोनो दरवाजा खुला हुआ था, सामान बिखरा पडा था किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।
यह भी पढ़ें :
गुंडरदेही में हाइवे और ढाबा क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। देर रात अज्ञात चोरों ने दो ट्रकों से 600 लीटर से अधिक डीजल चोरी कर लिया। ट्रक सीजी 07 सीके 4350 और सीजी 24 टी 2429 में क्रमश: लगभग 300 लीटर और 370 लीटर डीजल भरा था। अज्ञात चोरों ने दोनों ट्रकों की टंकियों को पूरी तरह खाली कर दिया। अनुमान है कि करीब 60 हजार रुपए से अधिक का डीजल चोरी हुआ है। घटना 10 मई रात करीब 12 बजे की है। ट्रक चालक और हेल्पर ढाबे के पास गाडिय़ां खड़ी कर सो रहे थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो डीजल चोरी का पता चला। पीडि़त ड्राइवरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आशंका जताई है कि उन्हें कुछ खिलाया या सुंघाया गया, जिसके कारण वे गहरी नींद में चले गए। घटनास्थल पर अन्य वाहनों के टायर के निशान भी मिले हैं, जिससे पुलिस संगठित गिरोह की संलिप्तता का अनुमान लगा रही है।
ग्राम बुढ़ानपुर में कुलेश्वर देशमुख के घर 9 मई की रात बर्तन दुकान से बड़ी मात्रा में बर्तन की चोरी कर ली। पीडि़त के अनुसार दुकान बंद कर घर चला गया था। 10 मई सुबह 8 बजे दुकान खोला तो पीछे क दरवाजा खुला था। खिड़की कटी हुई थी। चोर कांस की थाली 40 नग, वजन 20 किलो, कांसे का लोटा 50 नग वजन 10 किग्रा, पीतल हंडा 3 नग वजन 16 किग्रा, पीतल का गगरा 22 नग वजन 4.250 किग्रा, तांबा गुंडी 12 नग वजन 10 किग्रा, तांबा का जग 10 नग वजनी 4 किग्रा, तांबा का लोटा 40 नग वंजनी 6 किग्रा लगभग, नगदी रकम 6000 रुपए, बैग सहित खरीदी का बिल ले गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर ने कहा कि चोरी के मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। हाल ही में देवरीबंगला में चोरी के मामले में सोने चांदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। जल्द ही अन्य चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। टीम कार्रवाई में लगी हुई है।
संबंधित विषय:
#Crime
भिलाई स्टील प्लांट
big breaking
Big news
Breaking News
BSP
cg breaking news
cg crime
cg hindi news
cg latest news
cg news
cg news in hindi
cg patrika news
chhattisgarh
Chhattisgarh news
CM Vishnu Deo Sai
crime
crime news
crimenews
Deputy CM Arun Sao
Deputy CM Vijay Sharma
patrika news
patrika news in hindi
pm modi
PM Narendra Modi
police
Published on:
19 May 2026 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
