19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव : दस साल बाद वीरेंद्र साहू पर भाजपा ने फिर भरोसा जताया

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा ने दस साल बाद फिर से पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार साहू पर भरोसा दिलाया है।

2 min read
Google source verification
भाजपा ने तीनों सीट पर खोल दिए अपने पत्ते, कांग्रेस में प्रत्याशी चयन पर अभी भी मंथन जारी

गुंडरदेही विधानसभा भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार साहू

बालोद. आगामी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा ने दस साल बाद फिर से पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार साहू पर भरोसा दिलाया है। उन्होंने 2008 में विधायक बने थे। 2013 में लगभग 21 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस के प्रत्याशियों का इंतजार
अब सबको कांग्रेस के प्रत्याशियों का बेसब्री से इंतजार है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर रायपुर और दिल्ली में मंथन चल रहा है। उम्मीद है जल्द प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

उदय राम थे गुंडरदेही के पहले विधायक
गुंडरदेही विधानसभा चुनाव की 1962 से शुरुआत हुई। सबसे पहले विधायक उदय राम थे। उनका कार्यकाल 1962 से 1967 तक रहा।

घनाराम साहू तीन बार बने विधायक
गुंडरदेही विधानसभा से सबसे ज्यादा विधायक घनाराम साहू बने। वे 1972 से 77, 1977 से 1980 व 1998 से 2003 तक विधायक रहे।

वीरेंद्र साहू का राजनीतिक सफर
भाजपा ने वीरेंद्र साहू को पहली बार 2008 में प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक घनाराम साहू को सीधी टक्कर दी। वीरेंद्र साहू को 64,010 वोट मिले और घनाराम साहू को 61,425 वोट। इस चुनाव को वीरेंद्र साहू ने महज 2,585 वोट से जीते थे। वहीं 2013 में उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्र राय से हुआ। राजेंद्र राय ने उन्हें 21280 मतों से हराया। इसके बाद 2018 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गुंडरदेही विधानसभा का चुनाव संचालन प्रमुख बनाया था। वे भाजुयमो के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा अन्य पदों पर भी रहे।

तीनों सीट पर कांग्रेस का दस साल से कब्जा
जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं। जिले में लगातार 2013 से कांग्रेस के विधायक बनते आ रहे है। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन पर लगातार मंथन कर रही है।

हमारी जीत निश्चित
गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने कहा कि प्रदेश व जिले में विकास रुक गया है। यह जनता जान रही है। जनता बदलाव चाह रही है। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और जरूर जीत हासिल करेंगे।