
Mothers Day 2025: रविवार को मदर्स डे मनाया गया। जिले में कई माताएं ऐसी हैं, जिन्होंने संघर्ष कर अपने बच्चों को पाला और पढ़ाया लिखाया। आज ये बच्चे अच्छी जगहों पर नौकरी कर रहे हैं। कई अच्छे पद पर भी हैं। ऐसी ही एक मां ग्राम सिवनी की देवकी बाई हैं, जिन्होंने मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया। आज उनकी बेटी सब इंस्पेक्टर बनी।
साल 2013 में पति की हुई मौत, तबसे संभाला पूरा घर
देवकी बाई बताती हैं कि जब उनके पति थे, तब किसी चीज की परेशानी नहीं थी। 2013 में पति की मौत हो गई। इसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। तीन बेटी व एक बेटे की पढ़ाई और पालन पोषण किया। इसमें बेटियों ने भी पूरा साथ दिया। एक बेटी सीमा बोदलेकर हाल ही में सब इंस्पेक्टर बनी है।
मां है आंगनबाड़ी सहायिका
सीमा बोदलेकर की मां देवकी बाई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका हैं। सीमा ने अपनी मां से कहा था कि वह अपने माता-पिता के सपनों को जरूर साकार करेंगी। आखिरकार सीमा ने यह उपलब्धि हासिल की। पूरे परिवार में बेटी की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है।
Published on:
12 May 2025 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
