25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रों में धान की आवक बढ़ी, इधर मिलर्स ने परिवहन करने से कर दिया इनकार

खरीदी केंद्रों में लगातार धान की आवक हो रही है। जितने धान की आवक हो रही है, उतना परिवहन नहीं हो रहा है। मिलर्स ने भी अब धान परिवहन करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। मिलर्स का कहना है जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं करते, तब तक धान का परिवहन नहीं करेंगे।

2 min read
Google source verification
धान खरीदी: मिलर्स बोली-कस्टम मिलिंग की राशि चार साल बाद नहीं मिली

केंद्रों में धान की आवक बढ़ी, इधर मिलर्स ने परिवहन करने से कर दिया इनकार

बालोद. जिले के खरीदी केंद्रों में लगातार धान की आवक हो रही है। जितने धान की आवक हो रही है, उतना परिवहन नहीं हो रहा है। मिलर्स ने भी अब धान परिवहन करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। मिलर्स का कहना है जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं करते, तब तक धान का परिवहन नहीं करेंगे। न ही एक भी क्विंटल का रिक्वेस्ट डालेंगे। वहीं डीएमओ ने कहा कि मिलर्स की मांगों पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। जल्द ही बड़ा निर्णय आ सकता है। फिलहाल केंद्रों में धान जाम होने लगा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी के मुताबिक खरीदी केंद्रों में लगभग 8 लाख 23 हजार क्विंटल धान का परिवहन होना बाकी है।

डीएमओ का दावा अभी लगभग एक लाख क्विंटल डीओ कटा
पूर्व में जिन मिलर्स ने डीओ कटवा लिया था, उसी आधार पर परिवहन हो रहा है। अभी भी लगगभ एक लाख क्विंटल धान का परिवहन मिलर्स करेंगे। मिलर्स नया रिक्वेस्ट नहीं डाल रहे हैं। दरअसल उनकी मांग में कस्टम मिलिंग की चार साल की राशि नहीं मिलना व अन्य मांग भी शामिल है।

जिले में धान के परिवहन की स्थिति
जिले में कुल समिति -122
धान खरीदी केंद्र -143
जिले में - 37 हजार 895 किसानो ने बेचा धान
अभी तक कुल 11 लाख 7130 क्विंटल धान की खरीदी
2 अरब 43 करोड़ 28 लाख 52 हजार 580 करोड़ धान की कीमत
2 लाख 75 हजार 820 क्विंटल धान का परिवहन
8 लाख 23 हजार 891 क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में परिवहन के लिए शेष है।

धान का परिवहन तेज होगा, तब मिलेगी राहत
खरीदी केंद्रों में अब बफर लिमिट से ऊपर धान की खरीदी शुरू हो गई है। जिले के 25 से अधिक केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।

मिलर्स उनकी मांगों पर फैसला आ सकता

बालोद डीएमओ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मिलर्स की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा चल रही है। जल्द उनकी मांगों पर फैसला आ सकता है। इसके बाद मिलर्स भी धान का उठाव करेंगे।