
111 feet high tricolor गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम कुरदी में 111 फीट ऊंचाई पर विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व सांसद भोजराज नाग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी व तिरंगे झंडे की जय-जयकार करने लगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह गांव देश प्रेम व देश भक्तों से भरा है। आज उन्हें खुशी है कि इस आयोजन में शामिल हुए और 111 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छत्तीसगढ़ महतारी, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा व वीर सपूत उद्यान का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा गांव व प्रदेश के विकास में प्रदेश सरकार तत्पर है यह गांव कुरदी आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने सोलर हाईमास्ट के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।
यह भी पढ़े :
रमन सिंह ने ग्राम कुरदी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवीन शाखा का लोकार्पण भी किया। ग्राम कुरदी के पुराना ग्राम पंचायत में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के इस नवीन शाखा के अधीन ग्राम कुरदी सहित कोड़ेवा एवं पिरीद के सहकारी समितियों को शामिल किया गया है। सांसद भोजराज नाग ने इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राकेश यादव, यशवंत जैन, जिला पंचायत सदस्य नितीश मोंटी यादव, ग्राम पंचायत कुरदी सरपंच संजय साहू आदि मौजूद रहे।
गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी कार्यक्रम स्थल पर रहे। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए भी आमंत्रित किया गया। लेकिन विधायक निषाद विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद अपने कांग्रेस साथियों के साथ मुख्य मंच के सामने ही जमीन पर बैठ गए। उन्होंने कहा जिला प्रशासन के इस आयोजन में मुझे आमंत्रित नहीं करना, क्षेत्र की जनता के साथ उनका अपमान है। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
यह भी पढ़े :
कुरदी सरपंच ने कहा कि उन्होंने एक दिन पूर्व विधायक कुंवर सिंह निषाद के विधायक कार्यालय पहुंचकर आमंत्रण कार्ड उनकी अनुपस्थिति में कर्मचारी ऋषि कुमार बांडे को दिया था। उनको फोन के माध्यम से भी जानकारी दी। जहां तक कार्ड में नाम नहीं छापने वाली बात है तो यह उनसे भूल हो गई लेकिन उसके बाद उन्होंने अलग से कार्ड बनवाकर उनको आमंत्रण कार्ड दिया।
संबंधित विषय:
Published on:
31 Aug 2024 11:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
