
गौठान की फाइल फोटो
बालोद. प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत गौठानों को लेकर विशेष कार्यक्रम तय किया है, जिसे लेकर भाजपा जिला ने वर्चुअल बैठक रखी। जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके अंतर्गत 20 से 24 मई को गौठान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की राशि एवं पंचायतों से मूलभूत एवं 15वें व 16वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया। यह राशि आम जनता के मूलभूत कार्यों में उपयोग होनी थी।
करोड़ों खर्च के बाद भी गौठान बदहाल
गौठानों में राशि खर्च करने के बाद भी उसकी हालत खराब है। करोड़ों खर्च करने पर भी चारा पानी की व्यवस्था नहीं है। गाय सड़कों व गांव में विचरण कर रही है। इन सब का जायजा लेने व गौठानों की स्थिति व अनियमितता को उजागर करने जिलेभर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता चलबो गौठान, खोलबो पोल कार्यक्रम के अंतर्गत जाएंगे।
ये प्रभारी बनाए गए
जिले के सभी मंडलों में प्रदेश ने प्रभारी नियुक्त किए हैं। कृष्णकांत पवार डौंडी मंडल, किशोरी साहू खेरथा मंडल, पवन साहू बालोद ग्रामीण मंडल, प्रीतम साहू गुरुर मंडल, प्रीतेश गांधी अर्जुंदा मंडल, राजेश ताम्रकार दल्ली राजहरा मंडल, देव लाल ठाकुर डौंडीलोहारा मंडल, देवेंद्र जायसवाल गुंडरदेही मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा की टीम गौठानों का करेंगे निरीक्षण
20 से 24 मई तक भाजपा टीम के साथ गौठानों का निरीक्षण करेगी। साथ ही जिले के अन्य वरिष्ठ नेताओं को अन्य जिले के मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आगामी 21 मई को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक दोपहर 2 बजे कुर्मी भवन बालोद में रखी गई है।
किसान चौपाल के आयोजन की तैयारी
किसान मोर्चा आगामी दिनों गांव में किसान चौपाल का कार्यक्रम रखेगा। किसानों से मिलकर केंद्र सरकार के किसानों के लिए किए जा रहे कार्य एवं प्रदेश सरकार की विफलताओं को रखेगी। बैठक में राजेश ताम्रकार, सचिन बघेल, देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू, पवन साहू, यशवंत जैन, यज्ञ दत्त शर्मा, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, डॉ बालमुकुंद देवांगन, राजेंद्र राय, लेख राम साहू, डॉ. देवेंद्र माहला, अभिषेक शुक्ला, चेमन देशमुख, राकेश छोटू यादव, त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, संजय दुबे, राधिका भरद्वाज, दीपा साहू, लीला शर्मा, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी, टिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, राकेश द्विवेदी, मनीष झा, लोकेश श्रीवास्तव, पवन सोनबरसा, नंदकिशोर शर्मा, ईशा प्रकाश साहू, आदित्य पिपरे, तोमन साहू, दुर्गानंद साहू, डिशोक जांगड़े, हरीश कटघरे, विक्रम लालवानी, प्राची लालवानी, डॉ मोना टुवानी, दारा सिंह भैसार्य, विवेक वैष्णव दानेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित थे।
Published on:
18 May 2023 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
