28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसपी अस्पताल में जल्द ही किचन व नर्सिंग स्टॉफ की कमी होगी दूर

शनिवार को हुई माइंस अस्पताल प्रबंधन तथा मान्यता प्राप्त संयुक्त खदान मजदूर संघ राजहरा व नंदिनी के पदाधिकारियों की बैठक में माइंस अस्पताल में किचन व नर्सिंग स्टाफ की भर्ती सहित विभिन्न बिंदुओं पर सहमति दी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 30 Sep 2018, 9:12 PM IST

balod patrika

बीएसपी अस्पताल में जल्द ही किचन व नर्सिंग स्टॉफ की कमी होगी दूर

बालोद/दल्लीराजहरा . पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 भिलाई के डायरेक्टर हेल्थ सर्विस की अध्यक्षता में राजहरा एवं नंदिनी खदान मेें संचालित बीएसपी अस्पताल के विभिन्न समस्याओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन तथा मान्यता प्राप्त संयुक्त खदान मजदूर संघ राजहरा व नंदिनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें यूनियन की मांग को स्वीकार कर प्रबंधन ने माइंस अस्पताल में किचन व नर्सिंग स्टाफ की भर्ती सहित विभिन्न बिंदुओं पर सहमति दी है।

भिलाई भेजे जाने वाले एंबुलेंस में अटेंडेंट की होगी व्यवस्था
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस के सभागार मेें हुई बैठक के संबंध में संयुक्त खदान मजदूर संघ राजहरा के उपाध्यक्ष अरविंदम चौधरी ने बताया कि बैठक में यूनियन द्वारा मांग की गई कि राजहरा से भिलाई भेजे जाने वाले एंबुलेंस में अटेंडेंट की व्यवस्था नहीं रहती जिससे मरीज व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है अत: राजहरा से भिलाई भेजे जाने वाले एंबुलेंस में अटेंडेंट की व्यवस्था की जाए। इस पर प्रबंधन द्वारा 4 अटेंडेंट की व्यवस्था ठेका द्वारा जल्द से जल्द किए जाने की बात कही गई। वहीं यूनियन द्वारा कहा गया कि एंबुलेंस में भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल रेफर करने पर भिलाई अस्पताल से रोगी के छुट्टी होने के पश्चात उसके वापस आने की व्यवस्था नहीं की जाती। जिसे प्रबंधन ने तत्काल स्वीकारते हुए कहा कि अस्पताल से रोगी के छुट्टी होने के समय कर्मचारी ओपीडी बुक मेंं डिस्चार्ज लिखा जाता है, उसकी छायाप्र्रति लगाकर टीए बिल कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत करने पर वापसी यात्रा भत्ता प्रबंधन द्वारा दिया जाएगा।

माइंस अस्पताल में अक्टूबर से अल्ट्रा साउंड मशीन व ब्लड सेल काउंटिंग मशीन होगा शुरू
पूर्व में दवाइयों के लिए भिलाई अस्पताल मेें जो दवाई नहीं होती थी उसी दवाई पर एनए दिया जाता था, यूनियन की मांग पर अब जो दवाई भिलाई अस्पताल मेंं होगी परंतु वह दवाई यदि राजहरा, नंदिनी अस्पताल मेंं उपलब्ध नहीं है तो उस दवाई का एनए दिया जाएगा। माइंस अस्पताल में अक्टूबर माह में अल्ट्रा साउंड मशीन पुन: चालू कर दिया जाएगा एवं ब्लड सेल काउंटिंग मशीन भी अक्टूबर माह में चालू किया जाएगा जो कि यह व्यवस्था पूर्व मेें बंद कर दी गई थी। इसके चालू होने से यहां के मरीजों को चिकित्सा मेंं इसका लाभ मिलेगा।

सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकोंं की संविदा नियुक्ति
राजहरा माइंस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था के संबंध में कहे जाने पर प्रबंधन द्वारा कहा गया कि नए चिकित्सकोंं द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवा में नहीं आने के कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय से सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकोंं की संविदा नियुक्ति कर राजहरा व नंदिनी माइंस हास्पीटल मेेंं भेज दिया जायेगा। यूनियन की मांग पर राजहरा माइंस अस्पताल में 15 नए बिस्तर तथा मरीजों केे भोजन करने के लिए टॉप टेबल एवं 5 व्हील चेयर तथा मरीजों के बैठने के लिए वीआईपी स्टील चेयर राजहरा माइंस अस्पताल में दिए जाने की बात भी प्रबंधन ने कही है।

मरीजों के भोजन के लिए अस्पताल में किचन की होगी व्यवस्था
यूनियन द्वारा राजहरा माइंस अस्पताल में मरीजों के भोजन की व्यवस्था अस्पताल के किचन से करने की मांग की गई। जिसे प्रबंधन द्वारा स्वीकार करते हुए तत्काल राजहरा माइंस अस्पताल में किचन की व्यवस्था करने पर स्वीकृति दी गई। वहीं नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग पर प्रबंधन द्वारा नई भर्ती के द्वारा उक्त पदों को भरने की बात कही गई। भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल में कुछ विभागों में माइंस कर्मचारियों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने की शिकायत पर प्रबंधन ने कहा कि सभी विभागों में माइंस के मरीजों को प्राथमिकता देकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। बैठक में बीएसपी प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर हेल्थ सर्विस डॉ.गर्ग, माइंस अस्पतालों के इंचार्ज डॉ. समंत मिश्रा, राजहरा माइंस अस्पताल के इंचार्ज डॉ. मनोज डहरवाल, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के डीजीएम पर्सनल सुधा भारद्वाज, डीजीएम पर्सनल एसके साहू, यूनियन की ओर से संयुक्त खदान मजदूर संघ राजहरा अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मान, सचिव राजेन्द्र बेहरा, तोरणलाल साहू,गौतम बेरा, नंदिनी के अध्यक्ष आर श्रीधर व भागवत पटेल उपस्थित थे।