पुलिस ने वाहन की तलाश ली तो गुप्त चैंबर में खाखी रंग के टेप से लिप्टा कुल 31 पैकेट में गांजा मिला। जिसका वजन 74 किलो था। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया। धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक लिखन साहू, गुणेश यादव, किशोर साहू, संदीप यादव, कुलदीप नागवंशी, पुष्कर तिवारी, उमाशंकर जारके की भूमिका रही।