29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: बालोद में अध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, इस बार रोचक होगा चुनाव..

CG Election 2025: बालोद जिले में नगरीय निकाय चुनाव के तहत 9 फरवरी की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। बचे समय का उपयोग प्रत्याशी और राजनीतिक दल प्रचार में कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
CG Election 2025: बालोद में अध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, इस बार रोचक होगा चुनाव..

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नगरीय निकाय चुनाव के तहत 9 फरवरी की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। बचे समय का उपयोग प्रत्याशी और राजनीतिक दल प्रचार में कर रहे हैं। आगामी 11 फरवरी को मतदान होगा। अब घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें…

CG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस लगा रहे जोर

बालोद नगर पालिका में कांग्रेस के पास लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाने का मौका है तो भाजपा दस साल का सूखा खत्म करना चाह रही है। नगर सरकार का ताज किसके सिर पर सजेगा, यह 11 फरवरी को 20,865 मतदाता तय करेंगे। 15 फरवरी को मतगणना के बाद नगर में किसकी सरकार बनेगी।

3 बार भाजपा व 4 बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने

बालोद नगर पालिका के इतिहास की बात करें तो बालोद को 1975 में नगर पंचायत से नगर पालिका बनाया गया। नगर पालिका के 42 वर्षों के इतिहास में कुल 8 बार चुनाव हुए। इसमें तीन बार भाजपा के अध्यक्ष व चार बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने है। भाजपा से यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव व लीला लाले शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष बनी। वहीं कांग्रेस से मोहन पटेल, रामजी भाई पटेल और दो बार विकास चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष बने।

इस बार रोचक चुनाव

बालोद नगर पालिका का चुनाव इस बार रोचक होने की उम्मीद है। भाजपा और कांग्रेस के बीच अपने-अपने कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर जुबानी जंग चल रही है। एक विकास कार्य गिना रही है तो दूसरे दल सवाल पूछ रही है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर अपना अध्यक्ष बनाना चाह रही है। दूसरी ओर भाजपा दस साल के सूखे को खत्म कर बालोद में अपना अध्यक्ष बनाने जोर शोर से प्रचार कर रही है।

भाजपा-कांग्रेस में ही सीधी टक्कर

नगरीय निकाय चुनाव में चार प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस, हमर राज पार्टी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित निर्दलीय चुनावी रण में है, लेकिन सीधी टक्कर भाजपा व कांग्रेस में ही होने की उम्मीद है।

नगर पालिका में अब तक के अध्यक्ष

1975-1977 - हीरालाल बेलचंदन (मनोनीत)

1978-1980- नारायण राव पवार

1980-1983- मोहन भाई पटेल

1984-1994 तक प्रशासक बैठे

1994-1999 रामजी भाई पटेल

1999-2004 यज्ञदत्त शर्मा

2004-2010 राकेश यादव

2010-2014 लीला लाले शर्मा

2014-2019 विकास चोपड़ा

2020-2025 विकास चोपड़ा

Story Loader