3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: घर घुसकर युवती की हत्या, इस हाल में मिली लाश, परिजनों को खबर ही नहीं

Balod Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलडो जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। जहां 21 वर्षीय युवती धनेश्वरी यादव की बीती रात उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। लेकिन घर के किसी भी व्यक्ति को पता नहीं चला।

2 min read
Google source verification
Raipur Crime News: डांस से मना करने पर युवक की हत्या, नाबालिग दोस्तों से साथ मिलकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

CG Murder Case: बालोद डौंडी थाना अंतर्गत ग्रामीण नर्राटोला में 21 वर्षीय युवती धनेश्वरी यादव की बीती रात उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। लेकिन घर के किसी भी व्यक्ति को पता नहीं चला।

घर वालों को सुबह हुई जानकारी

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई, जब घर वालों ने धनेश्वरी का शव उसके कमरे में देखा। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच की है।

सुबह उठे तो दरवाजा बाहर से लगा था

मृतका के पिता संतराम यादव ने पुलिस को बताया कि इस मामले का सुबह ही पता हुआ। उन्होंने कहा कि हम लोग रात में सो रहे थे। सुबह उठे तो बाहर से दरवाजा लगा हुआ था। धनेश्वरी अपने कमरे में अकेले सोती थी। आवाज देने पर नहीं सुनी तो दरवाजा खोलकर देखा। वह अचेत अवस्था में थी। हत्या की आशंका पर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े: CG Rape Case: नाबालिग ने जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

युवती के गले में मिले चोट के निशान

पुलिस ने युवती के गले में चोट के निशान पाए। इस आधार पर हत्या की आशंका जता रही है। एएसपी मोनिका ठाकुर घटना स्थल पर पहुंची। टीम के साथ जांच में जुट गई। पुलिस फॉरेंसिक टीम से मदद ली है।

हत्या क्यों व किसने की, पता नहीं चला

प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का है। हत्या क्यों व किसने की यह जांच का विषय है। पुलिस मामले को सुलझाने गंभीरता से जांच कर रही है। सुबह जब उठे तब धनेश्वरी को आवाज दिए काफ़ी आवाज देने के बाद भी नहीं सुनी तो दरवाजा खोलकर देखा तो वह अचेत अवस्था में थी गले में चोट के निशान थे तो हत्या की आशंका लगा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है।

Story Loader