शुक्रवार को गांव के भोइना तालाब में लोगों ने युवक की लाश देखी। शव तालाब में पानी के अंदर था। पहले उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। जब लोगों की भीड़ जुटी तब उसकी पहचान प्रशांत के रूप में की। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इधर, परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।