मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेंद सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को रांवाभाठा के शेरे पंजाब ढाबा के सामने नाले में एक नाबालिग लड़की का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान होने पर पुलिस की टीम धरसींवा इलाके में पहुंची, तो वहां उनकी मां की भी रक्तरंजित शव मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और कई लोगों से पूछताछ के बाद महिला के पूर्व प्रेमी भरतदास दीवान और उसकी वर्तमान महिला पार्टनर अनिता को गिरतार किया गया। दोनों ने ही मिलकर पहले महिला की हत्या की। इसके बाद उसकी नाबालिग बेटी को मारा था। आरोपी पहले मृतका के घर के पास ही रहते थे। इस कारण आरोपी की उससे घनिष्टता हो गई थी।