
पौधरोपण में बाजोद जिले ने रचा इतिहास ( Photo - patrika )
CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले ने 1 लाख 74 हजार पौधे लगाकर इतिहास रच दिया है। इस अभियान में हर उम्र के लोग शामिल हुए और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पौधे लगाए। ( CG News ) 20 जुलाई को हुए आयोजन से जिले में लगा मनो लोगों ने हरियाली उत्सव मनाया हो।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की विशेष पहल पर यह वृहत आयोजन हुआ, जो अब इतिहास बना गया। विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान सह वनमहोत्सव कार्यक्रम में जिलेवासियों ने एक लाख 74 हजार पौधरोपण नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस तरह से जिले में लगातार घट रहे भूजल स्तर एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सभी वर्ग के लोगों ने निभाई।
जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने पौधरोपण के महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए हरित बालोद के परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के अंतर्गत जिला मुयालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों सहित विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया।
संयुक्त जिला कार्यालय परिसर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों एवं विकासखंड मुख्यलयों में आयोजित समारोह को वेबएक्स के माध्यम से वर्चुअल संपर्क स्थापित किया गया। नगरीय निकायों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने पौधरोपण किया। इसी तरह जनपद पंचायतों एंव ग्राम पंचायतों में आयेाजित समारोह में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच सहित अधिकारी-कर्मचारियों, ग्रामीणाें ने पौधरोपण किया।
वन विभाग की एसडीओ डिंपी बैस ने जानकारी दी कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला प्रशासन ने 1,74,000 पौधों का रोपण किया। इसके अतिरिक्त 1.5 लाख से अधिक पौधे पंचायतों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों को उपलब्ध कराए गए, जिन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रोपण किया। कुल मिलाकर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इस प्रयास में कई समाजसेवियों ने न केवल पौधे वितरित किए बल्कि उनकी देखरेख की जिमेदारी भी ली। अभियान में स्कूलों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ता, ग्राम पंचायतें और महिला समूहों ने भी सक्रिय योगदान दिया।
उप मुख्यमंत्री ने वेबएक्स के माध्यम से जिले के सभी पांचों विकासखंड से जुड़े पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण का उल्लेखनीय कार्य करने वालों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में उनकी ओर से एक वर्ष पूर्व रोपे गए नीम के पौधे के बड़े होने की सराहना की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने, उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की करने की शपथ भी दिलाई।
Published on:
21 Jul 2025 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
