CG NEWS: छात्रा की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश काफी पुरानी है और वह पूरी तरह से सड़ चुकी है।
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फंदे से पेड़ में लटकती छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की लाश गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर मिली है। बताया जा रहा है कि 9वीं की छात्रा 31 जनवरी को अपने ग्राम साल्हे से स्कूल जाने के लिए निकली थी, तब से वह घर नहीं लौटी थी। छह फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्हे-आमाडुला जंगल क्षेत्र की है।
जानकरी अनुसार, बुधवार को साल्हे-आमाडुला के जंगल में स्कूल यूनिफार्म में छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। कुछ स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजरे, तब जाकर उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा की लाश काफी दिन हो जाने के कारण सड़ गई है। इसके बाद परिजनों से लड़की की शिनाख्त कराई गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे हैं।
अन्य खबरें...
बाइक को दूसरी बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत
बालोद। जगन्नाथपुर के पास 5 फरवरी को मोटर साइकिल चालक को पीछे से एक मोटर साइकिल चालक ने टक्कर मार दी। घटना में राजमिस्त्री का काम करने वाले विजय कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सीजी 24 एस 3242 के चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि विजय कुमार राजमिस्त्री का काम करने मालीघोरी आया था, जो 5 फरवरी को मोटर साइकिल सीजी 07 एलएफ 0699 से अपने गांव बटरेल जाने निकला था। सुबह करीबन 7.30 बजे जगन्नाथपुर के हितेश पोल्ट्री फॉर्म के पास पहुंचा था, उसी समय पीछे से आ रही मोटर साइकिल सीजी 24 एस 3242 के चालक ने टक्कर मार दी। विजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल बालोद भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।