
CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले बुधवार को मशाल चेतना रैली निकाली गई। राज्य सरकार की मोदी की गारंटी लागू करने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन ने मोदी की गारंटी का क्रियान्वयन नहीं होने के स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। तृतीय चरण में जिला, ब्लॉक, तहसील में मशाल रैली निकाली गई। चौथे चरण में 27 सितंबर को प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश में रहकर कलम बंद काम बंद हड़ताल करेंगे। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
फेडरेशन लंबे समय से शासकीय सेवकों को केंद्र के समान गृहभाड़ा भत्ता, अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने जैसे मुद्दों सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन राज्य सरकार को समय-समय पर दिया है। प्रदर्शन में राधेश्याम साहू, लोकेश साहू, जितेंद्र सोनी, तामेश्वर कौशल, नरेश भुआर्य, चंदू लाल सिन्हा उपस्थित रहे।
CG News: फेडरेशन के जिला संयोजक मधुकांत यदु बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का घोषणा हुई थी। सरकार बनने पर शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान डीए दिया जाएगा। लंबित डीए एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाएगा सहित अन्य 8 प्रतिबद्धता थी। सरकार का मौन धारण करना कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बन गया है।
Published on:
12 Sept 2024 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
