
15 हजार कर्मचारियों पर सरकार की सख्ती! हड़ताल पर एस्मा, धान खरीदी रोकने पर नौकरी खतरे में...(photo-patrika)
CG News: बालोद जिले के 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी जारी है। अब पुराने बारदाने की कमी हो रही है। किसानों से बारदाना मंगाया जा रहा है। केंद्रों में बारदाना की कमी की आशंका पत्रिका ने पहले ही बता दी थी।
किसान बारदाना ला रहे हैं। किसानों के लाए जूट के पुराने बरादाने के बदले प्रति बारदाना किसानों को 25 रुपए दिया जाएगा। धान खरीदी की शुरुआत में ही बारदाना की कमी होना शासन-प्रशासन की तैयारी को उजागर कर रहा है।
शुक्रवार की स्थिति में देखा जाए तो जिले के खरीदी केंद्रों में किसानों ने 801 पुराने जूट के बारदाने लाए हैं। केंद्रों में बारदानों की कमी पड़ गई है। धान खरीदी केंद्र सुचारू रुप से चलाने किसानों को इस पर सहयोग करना होगा। कई जगह किसान विरोध भी कर सकते हैं।
जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों की रिपोर्ट कार्ड देखें तो पुराने बारदाना की काफी कमी है। केंद्रों में लगभग 7 लाख ही पुराने बारदाना बचे हैं। बचे धान को खरीदने के लिए लगभग एक करोड़ 93 लाख बारदाना की जरूरत है।
CG News: दिवाली के पहले तो मिलर्स ने पुराने बारदाना जरूर दिए, लेकिन दिवाली के बाद से बारदाना ही नहीं दिए। जिले के मिलर्स कस्टम मिलिंग की बची राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज है। हालांकि अधिकारियों ने पुराने बारदाना उपलब्ध कराने सहयोग मांगा है।
जिला खाद्य अधिकारी बालोद, तुलसी राम ठाकुर ने पत्रिका को बताया कि पुराने बारदानों की व्यवस्था की जा रही है। धान खरीदी सुचारू रूप से चलाने किसानों को सहयोग करना होगा। किसी केंद्र में पुराने बारदाने नहीं है तो किसान अपने घरों से जूट बारदाना ला सकते हैं। प्रति जूट बारदाना का 25 रुपए दिया जाएगा।
Updated on:
23 Nov 2024 05:41 pm
Published on:
23 Nov 2024 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
