24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : गुंडरदेही विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखाई रपट

छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीति गरमाने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 26 May 2018, 10:02 PM IST

CG Politics

CG Politics : विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखाई रपट

बालोद. छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही राजनीति गरमाने लगी है। ताजा मामला कांग्रेस से पूर्व विधायक व वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कद्दावर नेता गुंडरदेही विधायक राजेंद्र राय और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद का है। विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है।

राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया
इस विवाद ने कांग्रेस और छग जनता कांग्रेस में सरगर्मी बढ़ा दी है। राहुल गांधी पर दिए बयान में दोनों राजनीतिक पार्टियों में भूचाल ला दिया है। अब स्थिति यह हो गई है कि दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र के थानों में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। मामले में दोनों ने एक-दूसरे पर मानहानि का दावा लगाने की भी तैयारी कर ली है। विधायक ने जिला अध्यक्ष को अपने से छोटे कार्यकर्ता बताते हुए जवाब देना उचित नहीं समझा और कहा कि पीसीसी चीफ की तरफ से बयान आएगा, तब कुछ बोलेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष ने मामले को तूल देकर राय को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

यह है मामला
जानकारी के मुताबिक 18 मई को दुर्ग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आए थे, जहां राहुल गांधी रोड शो व सभा को संबोधित किए। वहीं राजेन्द्र राय ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में आई भीड़ पर बयान दिया कि इस तरह की भीड़ तो मादरी भी ला सकते हैं। मामले में बालोद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने इसका जमकर विरोध किया और अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर दिए बयान पर नारजगी जाहिर की। शुक्ला ने विधायक राय पर तीखा बयान दिया और कह दिया कि औकात में रहकर बात करें। राष्ट्रीय नेता पर इस तरह का बयान ठीक नहीं है।

इस तरह की भीड़ मदारी भी इकट्ठा कर लेता

विधायक राजेंद्र राय ने कहा बीते दिनों राहुल गांधी की सभा में लाई गई भीड़ के बारे में कमेंट किया था कि यह कांग्रेस की भीड़ नहीं थी। इस तरह की भीड़ मदारी भी इकट्ठा कर लेता है। इस बात पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को बुरा लग रहा है और मेरे खिलाफ उल्टा व उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं जो गलत है। अगर बुरा लगा है, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुझसे सवाल करे। बयानबाजी करने का अभिषेक शुक्ला को कोई हक नहीं है कि मेरे खिलाफ बयानबाजी करें। मैंने अभिषेक शुक्ला के खिलाफ गुण्डरदेही थाने में मामला दर्ज करवाया है। सोमवार को कोर्ट में यह मामला लगाएंगे। साथ ही मानहानि का मुकदमा भी लगाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर दिया गया बयान गलत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा गुंडरदेही विधायक राजेन्द्र राय का कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर दिया गया बयान गलत है। राहुल गांधी की तुलना मदारी से कर दिया। विधायक द्वारा इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता। वहीं मेरे पूर्वज मेरे परिवार के खिलाफ भी बयान दिया। खुद तो कांग्रेस के साथ गद्दारी किए हंै। हमने इसकी शिकायत सुरेगांव थाने में की है और विधायक राजेन्द्र राय के खिलाफ मामला दर्ज करवाएं हैं। साथ ही मानहानि का दावा भी लगाएंगे। यह स्थिति ठीक नहीं है।