28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: मौसम ने बदली करवट, बारिश में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई में व्यस्त…

CG Weather Update: बालोद जिले में एक बार फिर मौसम बदला। शनिवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहे और जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी हलकी बारिश हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
मौसम ने बदली करवट, बारिश में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई में व्यस्त(photo-patrika)

मौसम ने बदली करवट, बारिश में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई में व्यस्त(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर मौसम बदला। शनिवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहे और जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी हलकी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने व हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं खराब मौसम व हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र का असर

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। इस वजह से प्रदेश में अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 27 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान

खराब मौसम के कारण जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि कहीं उनकी फसल को बारिश नुकसान पहुंचाए। दरअसल जिले के कई किसानों के धान की फसल पककर तैयार हो गई है और धान की कटाई करने में व्यस्त हैं। क्योंकि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी भी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसानों ने धान की कटाई व मिजाई शुरू कर दी है।