दरअसल चुनाव प्रचार थमने के बाद जिलाधिकारी ने अन्य जिलों से आए राजनीतिक दल के लोगों को जिले में न रहने की सूचना दे दी थी। इसके बावजूद भाजपा नेता सुरेंद्र पाटनी जो कि दुर्ग के रहने वाले हैं, बालोद नगर के होटल में रुके हुए थे। फ्लाइंग स्कवॉड की टीम को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने होटल में छापेमारी कार्रवाई की।