
भूपेश जनहित की लड़ाई लड़कर जेल जाते तो लोग याद करते, गंदी सीडी दिखाकर गए जेल, अब सहानुभूति पाने कर रहे नाटक
बालोद/गुरुर . अटल विकास यात्रा में शनिवार को मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा कांग्रेस सिर्फ नारा लगाना जानती है और कुछ नहीं। कांग्रेस ने 60 साल में सिर्फ जनता को गुमराह किया, जनता के साथ छल ही किया। कांग्रेस इतना गिर गया है कि अब से शर्म भी आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुर के ग्राम कोलिहामार में आयोजित अटल विकास यात्रा में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर कोई जनहित के लड़ाई लड़कर जेल जाते, आम जनता, किसानों और जनहित के लिए लड़ाई लड़कर जेल जाते तो लोग याद करते पर यहां तो भूपेश बघेल किसानों के लिए नहीं बल्कि ने गंदी सीडी दिखाकर जेल गए। कांग्रेस के भूपेश बघेल इतना नीचे गिर गया है कि इस हरकत से उन्हें शर्म आना चाहिए। गंदे काम कर जेल जा रहे है और जेल का पेल कर रहे हैं। और अब गंदी राजनीति कर नाटक कर रहे हैं।
अब आप सबका साथ है तो खिलेगा कमल
मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में भाजपा की स्थिति ठीक है सभी जगह कमल खिला है, पर बालोद में कमल नहीं खिला। आने वाले चुनाव में आप सभी का साथ रहेगा तो हर हाल में बालोद में भी कलम खिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बालोद में गंदगी है, इन गंदगी को साफ करना होगा और मिलकर साफ करना होगा और मिलकर बालोद को और बेहतर जिला बनाएंगे। जिला बनाने के बाद बालोद में तेजी से विकास हुआ है स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दी है। उन्होंने कहा 2012 में बालोद को जिला बनाया तब से बालोद का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
कांग्रेस ने अपने 60 साल में सिर्फ नारे लगाए, हमने तो 14 साल में गरीबो के लिए कार्य किए
मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस की भी सरकार रही पर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा लगाया, पर जमीन पर काम नहीं किया। हमने तो जो वादा किया उसे पूरा किया है। कांग्रेस के 60 साल और हमारे 14 साल में तेजी से विकास की रफ़्तार बढ़ी है। पर आज कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकाल के विकास कार्य को देखकर पचा नहीं पा रहे हैं और अब विकास को खोज रहे हैं। इस सभा में कांग्रेस के कार्यकर्ता आकर देखे इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण आज कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।
दो घंटे देर से पहुंचे मुख्यमंत्री, तेज धूप से परेशान रहे लोग
शनिवार को तेज धूप ने सभा स्थल में लगाए कूलर पंखे को भी फेल कर दिया। तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। बता दे कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में दो घंटे देर से पहुंचे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को दोपहर एक बजे पहुंचना था, पर किसी कारण से दो घंटे देर से लगभग तीन बजे सभा स्थल पहुंचे। जिससे कई ग्रामीण मुख्यमंत्री को देख व सुन नहीं पाए।
मुख्यमंत्री ने की घोषणा
गुरुर ब्लॉक के ग्राम सनौद को उप तहसील बनाया जाएगा।
करहीभदर, मोखा, जामगांव तक 142 करोड़ से सड़क का निर्माण।
शक्कर कारखाने में बायलर के लिए पानी सुविधा के लिए 72 लाख की स्वीकृति करने की घोषणा।
गणेश मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा किए।
हैलीकाप्टर का फ्यूल हुआ खत्म
मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर का फ्यूल खत्म होने की सूचना पहले ही प्रशासन को दे दी गई थी। ट्रक में बड़े ड्रमों में भरकर फ्यूल रखा गया था। मुख्यमंत्री के सभा में जाने के बाद हैलीकाप्टर में फ्यूल डाला गया।
भूखे प्यासे रहे ग्रामीण
ग्रामीणों के सभा स्थल के लिए सुबह 10 बजे से निकल गए थे। सभा चार बजे समाप्त हुई। सुबह से पहुंचे ग्रामीणों को दिनभर भूखा रहना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों को पानी मिल सका।
तिरंगा झंडा लहराकर किया शक्ति प्रदर्शन
भाजपा के पदाधिकारियों, भाजयुमो, भाजपा महिला संगठन सहित विभिन्न संगठनों ने हाथों में तिरंगा झंडा व पार्टी का झंडा लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा में 281.29 करोड़ रुपए लागत के 69 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमेें 268.36 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 60 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व 12.92 करोड़ रुपए लागत के 9 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
भाजपामय कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी ने बाटी घोषणा पत्र
शनिवार को जहाँ मुख्यमंत्री हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे तो इधर आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र बांट रहे थे। बता दे की आम आदमी पार्टी ने मधुसूदन साहू को संजारी बालोद विधानसभा के प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र मुख्यमंत्री के सभा के बाहर बांटना शुरू कर दिया था।
सभा स्थल के पहले काला झंडा दिखाने वाले 150 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
शनिवार को अटल विकास यात्रा में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे, संजारी-बालोद विधायक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते पर की गिरफ्तार कर लिया। विधायक भैयाराम सिन्हा को गुरुर में उनके कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया गया। वहीं विरोध करने काले झंडे लेकर आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सभा स्थल से 6 किमी दूर करकाभाट के पास लगभग 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
सभा समाप्त होने के बाद छोड़ा
इन सभी कार्यकर्ताओं को शक्कर कारखाना करकाभाट में रखा गया। मुख्यमंत्री के सभा समाप्त होने के बाद ही सभी को छोड़ा गया। पुलिस सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नजर बनाए रखी थी। बालोद-गुरुर मुख्य मार्ग करकाभाट के पास चेक पोस्ट बनाए गए थे। जहां वाहनों को जांच के बाद ही आगे जाने दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीति व नीयत गलत है। वे कुछ भी कर रहे है। जब तक हमारे प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर की गई कार्रवाई की जांच सही तरीके से नहीं करती तब तक विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सभा तक जाने की पूरी कोशिश व तैयारी किए थे पर पुलिस की तगड़ी सुरक्षा ने कार्यक्रम स्थल तक जाने नहीं दिया।
बनाया अतिथि, विरोध के डर से किया गिरफ्तार
आश्चर्य की बात यह है की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम गुरुर से लगे ग्राम कोलिहामार में ही हुआ। संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भैयाराम सिन्हा को बकायदा विशेष अतिथि भी बनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान विधायक भैयाराम सिन्हा भी गुरुर में ही थे, पर पुलिस ने कार्यक्रम में में विरोध न हो जाए इसके डर से उनको कार्यक्रम स्थल में मंच में न ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि विधायक भैयाराम सिन्हा ने भी अपने समर्थकों के साथ पहले ही इस कार्यक्रम का विरोध करने की बात कही थी। पुलिस ने लगभग 150 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया था।
बलपूर्वक किया गिरफ्तार
दल्लीराजहरा ञ्च पत्रिका . मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक आगमन पर काला झंडा दिखाने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संगीता नायर के नेतृत्व में दल्लीराजहरा के कांग्रेसी एकत्र हुए। वहीं कार्यक्रम स्थल के पूर्व पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसियोंं को बलपूर्वक गिरफ्तार कर उन्हें पड़कीभाट जेल मेंं रखा गया।
Published on:
30 Sept 2018 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
