
स्वच्छता सर्वेक्षण: बालोद, राजहरा, गुंडरदेही, अर्जुंदा, चिखलाकसा को ओडीएफ डबल प्लस के साथ मिला वन स्टार
बालोद. केंद्र की स्वच्छता सर्वे टीम ने जिले के नगरीय निकायों में चल रहे काम को सराहा है। लगातार जिले में साफ-सफाई को लेकर नगरीय निकाय बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कचरा मुक्त श्रेणी में होंगे सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर प्रदर्शन जिले के बालोद व दल्लीराजहरा नगर पालिका सहित गुंडरदेही, चिखलाकसा व अर्जुंदा नगर पंचायत को कचरा मुक्त श्रेणी में ओडीएफ डबल प्लस के साथ वन स्टार मिला है। गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रपति में स्वच्छता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान लेने सभी सीएमओ दिल्ली रवाना
यह सम्मान लेने के लिए बालोद नगर पालिका के सीएमओ सुनील अग्रहरि, दल्लीराजहरा नगर पालिका सीएमओ शीतल चंद्रवंशी, नगर पंचायत गुंडरदेही के सीएमओ चंद्रकांत शर्मा, नगर पंचायत अर्जुंदा के सीएमओ कमल सिंह चौहान एवं चिखलाकसा नगर पंचायत के सीएमओ अरविंद नाथ योगी राजधानी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इस पुरस्कार में जिले के पांच नगरीय निकाय का भी अहम योगदान है।
टीम योजना के साथ, काम, इसलिए बालोद बना साफ शहर
बालोद नगर पालिका ने इससे पहले भी थ्री स्टार लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में अपना परचम देश में लहराया है। नगर पालिका टीम योजना के साथ काम कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, सीएमओ सुनील अग्रहरि, स्वच्छता निरिक्षक पूर्णानंद आर्य अपनी टीम के साथ बेहतर योजना बनाकर काम किया। यही वजह है कि शहर साफ सुथरा रहता है।
स्वच्छता दीदियों ने निभाई अहम भूमिका
शहर में मिशन क्लीन सिटी के तहत हाथ रिक्शा के साथ ई-रिक्शा से नगर पालिका की स्वच्छता दीदियां शहर में घूम कर घर-घर कचरा इकट्ठा करती हैं। शहर की गलियों व सड़को में कचरा नहीं दिखाई देता।
शहर का तीन बार दिल्ली की टीम ने किया था सर्वेक्षण
2023 में दिल्ली की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने बालोद का तीन बार सर्वें किया। दूसरी बार टीम शहर में कचरा मुक्त प्रबंधन देखने आई। यहां जिले को वन स्टार दिया गया था। तीसरी बार टीम आने के बाद सभी निकायों में स्वच्छता की स्थिति देख रेटिंग दी गई। नगर पालिका को दो कचरा रिक्शा डीएमएफ से कलेक्टर ने दिया। अब महिलाएं घर घर कचरा कलेक्शन करती है वह ईरिक्शा से कर रही है।
शहर के तालाबों की सफाई
शहर के तालाबों की सफाई नगर पालिका ने कराई। अभी भी बचे तालाब की सफाई की योजना चल रही है। शौचालयों की सफाई निरंतर की जा रही है, जिससे शौचालय साफ रहता है। साथ ही शौचालयों का सौंदर्यीकरण व गार्डनिंग की गई। स्वच्छता लेखन कार्य आदि किए गए। नालियों में भी सफाई कर दवाई का छिड़काव किया गया।
शिव महापुराण कथा पर एक सप्ताह चलाया सफाई अभियान
बीते साल अगस्त में ग्राम जुगेरा में हुए शिव महापुराण कथा में लाखों की भीड़ के बावजूद साफ-सफाई व्यवस्था नगर पालिका की जिम्मेदारी में था। पालिका ने पूरी टीम के साथ लगातार 7 दिनों तक साफ-सफाई की। सफाई व्यवस्था की सराहना कलेक्टर व आयोजन समिति ने भी की थी।
ठोस कचरा की छंटनी कर बेच रहा महिला समूह
शहर में सफाई व घर-घर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी महिला समूह की है। ई-रिक्शा के माध्यम से महिला समूह कचरा इक_ा करता है। कचरा को छंटनी कर ठोस कचरे को बेचते हैं, जिससे उसे थोड़ा आर्थिक लाभ भी मिलता है।
यह सम्मान पूरे नगर का सम्मान
नगर पालिका बालोद सीएमओ सुनील अग्रहरि ने कहा कि यह सम्मान पूरे बालोद शहर का है। शहर के लोगों, पूरी पालिका व सफाई टीम ने अहम भूमिका निभाई है। हमारी कोशिश है कि आने वाले दिनों में और बेहतर काम करें।
Published on:
10 Jan 2024 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
