9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

CM साय ने की कार्यों की शुरुआत, कहा- शहर में 2.78 रुपए करोड़ से होंगे 55 विकास कार्य, नहीं होगी कोई परेशानी..

CG News: बालोद शहर में अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत 2 करोड़ 78 लाख रुपए के 55 विकास कार्यों का भूमिपूजन बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने किया।

2 min read
Google source verification
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत 2 करोड़ 78 लाख रुपए के 55 विकास कार्यों का भूमिपूजन बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने किया। अब जल्द ही यह काम भी शुरू हो जाएगा। नगर की खराब सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। नाली निर्माण होगा। सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा।

स्वीकृत कार्यों को देखा जाए तो सबसे ज्यादा सीसी मार्ग, सिलकोट, नाली निर्माण, सीसी टॉप कोट कार्य किए जाएंगे। वार्ड 13 के शिव मंदिर से खड़ा देवता तक सीसी टॉप कोट निर्माण के लिए 8 लाख 30 हजार रुपए खर्च करेगी। वार्ड 16 में सावरिया घर से गंगा सागर गार्डन तक 8 लाख 24 हजार रुपए की लागत से सीसी टॉप कोट कार्य किया जाएगा। वार्ड 18 में 10 लाख 67 हजार की लागत से सीसी टॉप कोट कार्य होगा।

यह भी पढ़ें: CG News: भगवान राम और माता सीता ने किया नौका विहार, देखें अद्भुत तस्वीरें…

CG News: ₹38.59 लाख से सीलकोट

पत्रिका ने शहर के जर्जर मार्गों, जिसमें हलधर नाथ योगी चौक से बुधवारी बाजार, नयापारा होते हुए टॉकीज मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था। शासन ने हलधर नाथ योगी चौक से टॉकीज मार्ग तक सिलकोट कार्य के लिए 38 लाख 59 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। बुधवारी बाजार से पांडे पारा पोस्ट ऑफिस तक सीसी टॉप कोट कार्य के लिए 15 लाख 15 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।

संजय नगर में नाली निर्माण

नगर के संजय नगर में आरसीसी नाली निर्माण कार्य होगा। इसकी मांग वार्डवासी काफी दिनों से कर रहे थे। लगातार मांग के बाद अब इसकी स्वीकृति मिली है। इस वार्ड में नाली निर्माण कार्य में पालिका 18 लाख 11 हजार रुपए खर्च करेगी। इसके अलावा विभिन्न वार्ड है जहां सील कोट, नाली निर्माण, सीसी मार्ग निर्माण कार्य किया जाएगा।

शहर में लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भूमिपूजन किया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होगा तो इसका लाभ जनता को मिलेगा।


बड़ी खबरें

View All

बालोद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग