5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में घमासान

जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सतह पर आ गई है। 6 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने जिला पंचायत चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा की थी। उसके ठीक दूसरे दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश साहू ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

2 min read
Google source verification
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में घमासान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में घमासान

बालोद @ patrika . गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सतह पर आ गई है। 6 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने जिला पंचायत चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा की थी। उसके ठीक दूसरे दिन जिलाध्यक्ष के निर्णय का विरोध जताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश साहू ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 और 3 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अपने लेटरपेड पर जारी की क्षेत्र-1 के लिए प्रत्याशी
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची में क्षेत्र क्रमांक-1 से सोना देवी एवं क्षेत्र क्रमांक-3 से संतोष निषाद को अधिकृत किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्णय से असंतुष्ट होकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने क्षेत्र क्रमांक-1 से घोषित नाम का विरोध करते हुए बकायदा अपने पदनाम वाले लेटरहेड पर ज्ञानेश्वरी कोसरिया को अधिकृत प्रत्याशी की जानकारी दी है।

प्रत्याशी के लिए जिला कमेटी ही अधिकृत
एक दिन पहले बालोद नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दरमियान हुई घटना का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नजऱ आने लगा हैं। अब देखने का विषय हैं कि जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही द्वारा क्षेत्र क्रमांक-1 के लिए जारी प्रत्याशी के किस नाम पर पार्टी अपना सहमति प्रदान करती हैं। वहीं इस पूरे मामले में जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष द्वारा जारी किए नाम को नियम विपरीत बताया और कहा हैं कि जिला पंचायत सदस्य के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा सिर्फ जिला कमेटी ही कर सकती हैं, न कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी। जल्द ही पार्टी नियम विपरीत काम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र क्रमांक-1 से ज्ञानेश्वरी कोसरिया
ब्लॉक कांग्रेस गुंडरदेही के अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा कि महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के अनुरूप ही क्षेत्र क्रमांक-1 से ज्ञानेश्वरी कोसरिया को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया हैं।