scriptकांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति के कगार पर, जनता के साथ किया विश्वासघात, प्रदेश का विकास भाजपा ने ही किया: राजनाथ | Congress is on the verge of extinction like dinosaurs | Patrika News
बालोद

कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति के कगार पर, जनता के साथ किया विश्वासघात, प्रदेश का विकास भाजपा ने ही किया: राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में बालोद के सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया।

बालोदApr 13, 2024 / 10:45 pm

Chandra Kishor Deshmukh

सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में भोजराज नाग के समर्थन में की जनसभा

कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति के कगार पर, जनता के साथ किया विश्वासघात, प्रदेश का विकास भाजपा ने ही किया: राजनाथ

Kanker Lok Sabha केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में बालोद के सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हालत पतली हो गई है, जिस तरह डायनासोर विलुप्त हुआ, ठीक उसी तरह पूरे देश में कांग्रेस विलुप्ति के कगार पर है।

कांग्रेस एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रही
सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बिग बॉस में एक दूसरे का कपड़ा फाड़ते हैं, उसी प्रकार से कांग्रेस एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस को घेरा व कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जो विकास हुआ है, वह सिर्फ भाजपा के शासनकाल में ही हुआ है। उन्होंने कहा रविवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी होगा।

कांग्रेस ने सिर्फ जनता के साथ विश्वासघात किया
रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही व छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस पर विश्वास कर जनता उन्हें जिताती है लेकिन सरकार में रहते हुए कांग्रेस जनता के साथ विश्वासघात करती है पर अब जनता भी जान गई है, अगर देश को कोई संभाल सकता है तो वह सिर्फ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं।

घोटाले के लिए कांग्रेस ने बनाई सरकार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस ने लंबे समय तक हिंदुस्तान में राज किया। लेकिन जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, तब-तब भ्रष्टाचार हुआ। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने भी गोबर घोटाला, गोधन घोटाला किया। लेकिन भाजपा के शासन काल में कोई घोटाला नहीं हुआ। भ्रष्टाचार सिर्फ भाषण देने से नहीं रुकेगा बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन करने से रुकेगा और यह परिवर्तन शुरू भी हो गया है। भाजपा शासन काल में अगर कोई गड़बड़ी करेगा उसे जेल जाना पड़ेगा।

2027 तक भारत बन जाएगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति
राजनाथ सिंह ने कहा साल 2014 में भारत विश्व में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 11 वें स्थान पर था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया मान रही है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

भगवान ने मोदी को भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भेजा है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए जिंदगी नहीं जीते बल्कि देश के लिए जीते हैं। पहले अन्य देश के लोग भारत देश को गरीब देश कहते थे लेकिन आज हमारा देश शक्तिशाली देश बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत को सुनने लोग कुर्सी पर बैठ जाते हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को परमात्मा ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भेजा है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में धारा 370 हटा, तीन तालाक समाप्त किए। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में भी तेजी से विकास भाजपा शासन काल में हुआ लेकिन कांग्रेस सरकार में विकास की जगह घोटाले हुए।

देश की रक्षा में हमारे जांबाज सेना तैनात

आज देश की रक्षा की बात करें तो हमारे पराक्रम वीर जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। अगर हमारे देश पर कोई हमला करने की कोशिश करता है तो हमारे जवान सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देते हैं। लेकिन कांग्रेस हमारे देश के जवानों से सबूत मांगती है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों के कार्य को सराहा और कहा हमारा देश विश्व का पहला देश है, जो चंद्रयान के जरिए विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारा। अब हम सूर्य पर भी जा रहे हैं। सभी क्षेत्रों में हमारा देश मजबूत हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए। भाजपाइयों ने कहा यह भाजपा के प्रति विश्वास है, जो लोगों को भाजपा के सदस्य बनने में मजबूर कर रही है। देश की सबसे बड़ी संगठन शक्ति बनकर देश का विकास करेगी। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रेम प्रकाश पांडे, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, सह कलस्टर प्रभारी यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा राजेश यादव, कांकेर लोकसभा संयोजक भारत मटियारा, सहसंयोजक यज्ञदत्त शर्मा, क्लस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, चमन देशमुख, देवेंद्र जायसवाल, देवेंद्र महाला, होरीलाल रावटे, संध्या भारद्वाज, अनीता कुमेटी, प्रतिभा चौधरी, दीपा साहू, मीना सत्येंद्र साहू, ललिता पीमन साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोंटी यादव, प्रेमलता साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, शाहिद खान, लेखराम साहू, अभिषेक शुक्ला, दिलीप शर्मा, मोहन जैन, कृतिका साहू, नरेश यदु, किशोरी साहू, त्रिलोकी साहू, ठाकुरराम चंद्राकार राजेश दसोड़े, शिव धरमगुड़े आदि मौजूद रहे।

Home / Balod / कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति के कगार पर, जनता के साथ किया विश्वासघात, प्रदेश का विकास भाजपा ने ही किया: राजनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो