12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजारी बालोद में कांग्रेस के केशोलाल, हीरालाल व जलाम सिंह पटेल ने लगाई थी हैट्रिक

CG Election 2023: संजारी बालोद विधानसभा में 1951 से अब तक कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Congress's Kesholal, Hiralal and Jalam Singh Patel had won Balod

संजारी बालोद में कांग्रेस के केशोलाल, हीरालाल व जलाम सिंह पटेल ने लगाई थी हैट्रिक

बालोद पत्रिका @ सतीश रजक। Chhattisgarh Election: संजारी बालोद विधानसभा में 1951 से अब तक कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। कांग्रेस को छोड़ भाजपा व अन्य दल के किसी भी नेता ने लगातार तीन बार चुनाव नहीं जीता। कांग्रेस से ही केशोलाल गुमस्ता, हीरालाल सोनबोइर व जालम सिंह पटेल तीन ऐसे नेता हैं, जिन्होंने लगातार तीन-तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई है।

भाजपा नेता लगातार दो बार नहीं जीत सके

भाजपा से एक भी नेता लगातार दो बार भी विधायक नहीं बन सके। इस पार्टी से मात्र चार नेता विधायक बनने में सफल हुए। 2011 के बाद से भाजपा एक भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाई है।

यह भी पढ़े: संजारी बालोद से संगीता व गुंडरदेही से कुंवर सिंह पर फिर खेला दांव

पहले चुनाव में डारन बाई मनोनीत हुई थीं

इस विधानसभा का इतिहास देखें तो संजारी बालोद विधानसभा में 1951 में डारन बाई को विधायक पद पर मनोनीत किया था, जो इस विधानसभा क्षेत्र की प्रथम विधायक थी।

संजारी बालोद में संघर्ष कर रही भाजपा

भाजपा संजारी बालोद विधानसभा में रसंघर्ष करते नजर आई है, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाई। 16 बार विधानसभा में मात्र चार बार भाजपा के विधायक बने है। इस बार भाजपा ने राकेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा चाह रही है कि दस साल के सूखे को इस बार खत्म किया जाए।

कांग्रेस के इन नेताओं ने तीन बार जीता चुनाव

विधायक का नाम - कार्यकाल

केशोलाल गुमस्ता - 1956-1957
केशोलाल गुमस्ता - 1957-1962
केशोलाल गुमस्ता - 1962-1967
हीरालाल सोनबोइर - 1967-1972
हीरालाल सोनबोइर - 1972-1977
हीरालाल सोनबोइर - 1980-1985
जालम सिंह पटेल - 1985-1990
जालम सिंह पटेल - 1990-1992
जालम सिंह पटेल - 1993-1998

11 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा व एक निर्दलीय विधायक

संजारी बालोद में 16 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 11 बार विधायक बने। 1956 से 1998 तक केशोलाल गुमस्ता, हीरालाल सोनबोइर व जालम सिंह पटेल विधायक बने। 2013 में भैयाराम सिन्हा व 2018 में संगीता सिन्हा विधायक बनी। भाजपा के लोकेंद्र यादव 1998 में जीते। 2003 में प्रीतम साहू और 2008 में मदन साहू एवं 2010 में विधायक मदन साहू के निधन के बाद 2011 में उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू विधायक बनी।

यह भी पढ़े: चिरचार पोस्ट से 7 लाख किए गए जब्त, पक्का बिल नहीं होने पर की गई कार्रवाई