25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद
सेमरा (सी) में एक सप्ताह पहले मनाया जाता है दीपावली… आखिर क्यों …. जानने के लिए देखिए
Play video

सेमरा (सी) में एक सप्ताह पहले मनाया जाता है दीपावली… आखिर क्यों …. जानने के लिए देखिए

मान्यता है कि किसी किसान को स्वप्न दिखाकर सिरदार देव ने कहा था कि प्रतिवर्ष दीपावली, होली, हरेली व पोला चार त्यौहार हिंदी पंचांग में तय तिथि से एक सप्ताह पूर्व मनाया जाए, जिससे इस गांव में उनका मान बना रहे। तब से यह परंपरा चल रही है।
Google source verification

दिवाली का पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं जिले की सीमा से एक किमी दूर धमतरी जिले के ग्राम सेमरा (सी) गांव में दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। गांव में यह परंपरा अभी की नहीं बल्कि वर्षों से चली आ रही है। वर्तमान में ग्रामीण भी इनसे अनजान हैं। गुरुवार को इस गांव के हर घर में लक्ष्मी पूजा होगी, जिसकी तैयारी गांव के सिदार देव मंदिर सहित घरों में पूरी कर ली है। इस गांव में दिवाली ही नहीं बल्कि लगभग हर तीज-त्यौहार एक सप्ताह पहले मनाया जाता है। इन दिनों सेमरा (सी) पूरी तरह से दिवाली के उत्सव में डूबा है।