
चैत्र नवरात्रि शुरू: गंगा मैया, सिया देवी और शीतला मंदिर में जले मनोकामना ज्योति कलश
chaitra navratri चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। शहर से लेकर गांव - गांव में देवी मां के मंदिरों में विधि विधान व वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कर ज्योति कलश स्थापना की गई। कई लोगों ने अपने घरों में मनोकामना ज्योत जंवारा स्थापिता किया है।
पहले दिन माता शैल पुत्री की पूजा
जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल मां गंगा मैया मंदिर, सिया देवी मंदिरों के अलावा माता के भक्त देवी मां की विशेष पूजा करने पहुंचे। प्रथम दिन भक्तों ने नारियल, फूल, अगरबत्ती, धूप के साथ मानोकामना ज्योति कलश जलाकर माता शैल पुत्री की पूजा की।
9 दिनों तक जस गीतों के साथ करेंगे देवी मां की सेवा
अब 9 दिनों तक माता के भक्त भक्ति में लीन रहेंगे। साथ ही माता सेवा, जस भजनों के साथ आराधना भी करेंगे।
वैदिक मंत्रों के साथ जले ज्योति कलश
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां गंगा मैया में पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ ज्योति कलश स्थापना कर मनोकामना ज्योत जलाए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आए। पहले दिन देवी मंदिरों में भीड़ रही।
इन मंदिरों में भी जले आस्था के ज्योत
नगर के दुर्गा मंदिर, मोखला माझी, चंडी मंदिर, महामाया, ठाढ़ महामाया मंदिर, दंतेश्वरी मैया मंदिर, कपिलेश्वर मंदिर, शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, बंजारी धाम मंदिर में भक्तों में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की है।
भक्त मेला का लेंगे आनंद
गंगा मैया मंदिर में इस बार भी मेला का आयोजन किया गया है। दर्शन करने आए श्रद्धालु मेला का भी आनंद लेंगे। आकाश झूला, ड्रेगन झूला, बोटिंग सहित अन्य झूले लगाए गए हैं।
9 दिनों तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन
देवी मंदिरों में 9 दिनों तक विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जाएगा। सिया देवी व गंगा मैया मंदिर में 9 दिनों तक विविध धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
गंगा मैया में दर्शनार्थियों की उमड़ रही भीड़, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
नवरात्रि पर्व पर धार्मिक पर्यटन स्थल गंगा मैया मंदिर झलमला में मेला व भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रूट चार्ट तैयार किया है। मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व 9 से 17 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
इस प्रकार आएंगे और जाएंगे बड़े वाहन
धमतरी तरफ से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन धमतरी-गुरुर-झलमला तिराहा-पड़कीभाट बायपास-पाररास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गंतव्य स्थान के लिए आगे बढेंग़े। दुर्ग से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन दुर्ग-गुंडरदेही-पड़कीभाट-बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गंतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। राजहरा की ओर से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन राजहरा-कुसुमकसा-बटेरा चौक लोहारा-पाररास बायपास-पड़कीभाट होते हुए गंतव्य स्थान के लिए आगे बढेंग़े। इसी प्रकार राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन राजनांदगांव-लोहारा-बटेरा चौक-पाररास बायपास-पड़कीभाट होते हुए गुजरेंगे।
इन चार स्थानों पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं के लिए 4 स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धमतरी-गुरुर की ओर से आने वाले दर्शनार्थी पुलिस कॉलोनी परिसर झलमला में पार्किंग करेंगे। दुर्ग-गुंडरदेही की ओर से आने वाले दर्शनार्थी झलमला बाजार चौक में पार्किंग करेंगे। दल्लीराजहरा-राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन सिवनी मैदान पार्किंग एवं बालोद बाजार हीरापुर मोड़ के सामने पार्किंग करेंगे।
पुलिस की अपील नियम का करें पालन
दर्शनार्थियों एवं आम जनता से बालोद पुलिस ने अपील की है कि निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्किंग करें और सवारी उतारें। मालवाहक वाहन चालक-परिचालक एवं मालिक परिवर्तित मार्ग का ही उपयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय बालोद 77492-23817 पर संपर्क करें।
Published on:
09 Apr 2024 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
