
डॉ. अंबेडकर की लिखे संविधान की बदौलत पूरा देश चल रहा
बालोद. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती जिला मुख्यालय सहित जिले में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य आयोजन जय स्तंभ चौक स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार परिसर में हुआ। समाज के लोगों ने बुद्ध विहार से बाजे-गाजे व डीजे की धुन पर थिरकते हुए जय भीम का नारा लगाते हुए शहर भ्रमण किया। मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया रहीं। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जो दुख बचपन में सहा, वह कोई नहीं भूल सकता। आज उनके लिखे संविधान की बदौलत पूरा देश चल रहा है। कई ऐसे लोग हैं, जो संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की बात करते हैं। बाबा साहेब ने कभी किसी समाज के खिलाफ भेदभाव नहीं किया। मुझे लगता है भारत में उनके चाहने वाले हंै, लेकिन में विदेश में इससे ज्यादा है। हम सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है, किसी के बहकावे में आने की नहीं। हम संगठित होंगे तो हमारा समाज और मजबूत होगा।
पालिका अध्यक्ष ने दो लाख देने की घोषणा की
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। अध्यक्ष निधि से दो लाख रुपए समाज को दूंगा, जिससे समाज के विकास कार्यों में इसका उपयोग किया जाएगा।
समाज के गौरव व प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान
आयोजनकर्ताओं ने समाज के होनहार लोगों का समाज गौरव व प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष वामनराव वानखेड़े, भंते कपिलमाला, डॉ. एबी महिश्वर, हेमंत कांडे, टीआर खोब्रागड़े, भारतीय बौद्ध महासभा परिक्षेत्र बालोद के अध्यक्ष प्यारेलाल बोरकर, दीपक मेश्राम, आदर्श निकोसे, टिकेंद्र रामटेके, समाज के महासचिव दिनेश सुखदेव, सलाहकार कमलकांत रामटेके आदि उपस्थित रहे।
Published on:
14 Apr 2023 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
