गुरुर, गुंडरदेही व डौंडीलोहारा तहसील में कम बारिश हुई है। बालोद, डौंडी, अर्जुंदा व मार्रीबंगला देवरी तहसील में अच्छी बारिश हुई। जिले में रविवार को औसत 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। इसके लिए सिस्टम सक्रिय है।