23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: पहली बार पानी भरते ही भरभरा कर गिरी पानी टंकी, दो मासूमों की मौत, एक घायल

गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम खर्रा में पानी की टंकी गिर जाने की वजह से 2 बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

May 06, 2018

patrika

बालोद. गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम खर्रा में पानी की टंकी गिर जाने की वजह से 2 बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत खर्रा के नदी किनारे वार्ड-1 में डेढ़ लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया था।

धड़धड़ा कर गिर गई टंकी
रविवार सुबह 6 बजे इस टंकी में पानी भरा गया था। गांव के बच्चे वहां नहाने पहुंचे। सुबह 7 बजे के लगभग धड़धड़ा कर नवनिर्मित पानी की टंकी गिर गई। टंकी के मलबे में दबकर दो मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

एक और मासूम हो गई घायल
मृतक की पहचान दुर्गा निषाद, पिता गोविंद निषाद (11वर्ष) एवं प्रमोद यादव पिता राजेश यादव (10वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं निसु निषाद, पिता खिलावन निषाद (5वर्ष) सिर पर चोट लग जाने की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गई। जिसे 108 संजीवनी एंबुलेंस के जरिए गुंडरदेही के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

गुणवत्ताहीन पानी टंकी का किया गया निर्माण
ग्रामीणों ने मिली जानकारी अनुसार वार्ड-1 के ही महिला पंच प्रभा सेन उर्फ बबली पति राजेश सेन एवं वार्ड-10 के पंच नंदू देशमुख द्वारा उक्त पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया हैं। बताया गया हैं कि नंदू देशमुख स्वयं ठेकेदार भी हैं। पानी टंकी का निर्माण इसी ने किया हैं।

सरपंच और पंच पहुंचे थाने
उक्त निर्माण कार्य मे भारी अनियमितता बरती गई है। जिसके चलते यह हादसा हुआ हैं। इस हादसे के बाद ग्रामीणों काफी आक्रोशित हैं। घटना के बाद ग्रामीणों का तेवर और माहौल बिगड़ता देख सरपंच ममता तिवारी एवं पंच प्रभा सेन गुंडरदेही थाना पहुंच गए।

पहले ही दिन भरा गया था पानी
जिले के गुंडरदेही जनपद पंचायत के ग्राम खर्रा में पंचायत द्वारा बनाये गए नवनिर्मित पानी की टंकी गिरने से 2 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई है वही एक घायल है। आप को बता दे कि ग्राम पंचायत खर्रा में कुछ ही दिन पहले पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया था।