23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थलगड़ी की आग पहुंची राजनांदगांव, मानपुर सर्वआदिवासी समाज का नेता गिरफ्तार

खडग़ांव पुलिस ने माओवादी सहयोगी के आरोप में मानपुर सर्वआदिवासी समाज के नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
patrika

राजनांदगांव. खडग़ांव पुलिस ने माओवादी सहयोगी के आरोप में मानपुर सर्वआदिवासी समाज के नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज हुआ था और वह फरार चल रहा था। दूसरी ओर इस गिरफ्तारी को पत्थलगड़ी आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read more: नक्सलियों ने जिसे मौत के घाट उतारा उसकी स्मारक बनाकर आदिवासियों ने किया ये बड़ा ऐलान...

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
इसे लेकर आदिवासियों में विरोध की तैयारी की जानकारी मिल रही है। खडग़ांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहपाल निवासी अध्यक्ष सुरजू सिंह टेकाम के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत ( माओवादी सहयोगी) मामला दर्ज हुआ था। एफआईआर के बाद सुरजू सिंह नेताम फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले का स्पष्ट खुलासा नहीं
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सुरजू सिंह टेकाम मानपुर से सर्व आदिवासी समाज का ब्लाक अध्यक्ष है। उसकी गिरफ्तारी को पत्थरगड़ी आन्दोलन से जोड़कर देखा जा रहा है जबकि पुलिस माओवादी समर्थक पुराने मामले में गिरफ्तारी की वजह बता रही है।

गिरफ्तार के संबंध में जानकारी नहीं
क्षेत्र के आदिवासियों द्वारा सुरजू के गिरफ्तारी के विरोध में 10 मई को मानपुर बंद करने की तैयारी की जानकारी मिल रही है। पता चला है कि मानपुर इलाके में इसी मुद्दे को लेकर आने वाले एक दो दिनों में बड़ी बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

रणनीति का खुलासा किया

पता चला है कि मानपुर में रविवार को इस संबंध में बैठक रखी गई है। इस बैठक में मानपुर क्षेत्र में आंदोलन करने की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। टीआई खडग़ंाव थाना सोनल ग्वाला ने बताया कि सुरजू सिंह टेकाम के खिलाफ माओवादी समर्थक होने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग