
No storage of fertilizer प्रशासन का दावा है कि जिले के हर सोसायटियों में पर्याप्त खाद का भंडारण किया जा चुका है। वहीं जिले के कई खाद गोदामों में खाद ही नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसान निजी दुकानों से खाद लेकर खेतों में छिड़काव कर रहे हैं।
मंगलवार को सेवा सहकारी समिति करहीभदर के अंतर्गत ग्राम अमोरा के किसान खाद भंडारण की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। किसानों ने कहा कि जब किसानों को खाद की जरूरत है तो भंडारण अब तक क्यों नहीं किया गया। यह विभागीय लापरवाही है। किसानों ने कहा कि जल्द खाद का भंडारण नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरेंगे।
यह भी पढ़ें :
किसान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में लगभग 300 किसान हैं, जो लगभग 400 एकड़ में खेती करते हैं। खाद गोदाम बनकर गांव में तैयार है, लेकिन अभी तक भंडारण ही नहीं किया है।
किसान भागतव साहू ने कहा कि खाद का भंडारण खाद गोदाम में नहीं हुआ है। सेवा सहकारी समिति के जिम्मेदार अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे है। खाद का भंडारण अमोरा गोदाम में जल्द करना चाहिए।
किसान पुरुषोत्तम भंडारी ने कहा कि एक तो कम बारिश होने से किसान चिंतित हैं। कुछ दिन से बारिश हुई है। अब फसलों में खाद का छिड़काव करना है। गोदाम में खाद ही नहीं है, जो गंभीर बात है। ऐसे में किसान अब निजी दुकानों से अधिक दाम पर खाद खरीदने मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें :
किसान संतोष धनकर ने कहा कि किसानों को इस समय खाद की बहुत ज्यादा जरूरत है। अधिकारी कारण बताए कि आखिर अमोरा गोदाम में खाद का भंडारण क्यों नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीण गेंदलाल साहू ने कहा कि जिलेभर के सभी खाद गोदामों में खाद है, लेकिन अमोरा का गोदाम खाली है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। खाद भंडारण वितरण की ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें :
खाद - भंडारण - वितरण - शेष
यूरिया - 21665 - 19240 - 2425
सुपर - 6944 - 5480 - 1464
डीएपी - 8252 - 8041 - 211
पोटास - 3602 - 2850 - 752
एनपीके - 6985 - 5687 - 1298
कुल - 47448 - 41298 - 6150 (मात्रा टन में )
नोडल अधिकारी टीआर रावटे ने कहा कि इस बारे में समिति प्रबंधक से जानकारी ली जाएगी। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
Published on:
16 Jul 2024 11:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
