यह पूरा मामला मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक करीब 11 बजे कंप्यूटर क्लास से निकलकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। करीब 11.15 बजे रेल्वे फाटक से करीब 300 मीटर दूरी पर दुर्ग की ओर से आ रही ट्रेन के इंजन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।