
प्रसाधन हो गया जर्जर,प्रसाधन हो गया जर्जर,बाजार में भीड़
बालोद. जिला मुख्यालय में आबादी बढऩे के साथ बुधवारी व इतवारी बाजार में भीड़ बढ़ रही है। हर बुधवार व रविवार को हजारों लोग साग, सब्जी, राशन सहित अन्य सामान खरीदने आते हैं। बुधवारी बाजार व्यापारियों, मछली मार्केट एवं सब्जी मंडी संघ ने सर्वसुविधायुक्त शौचालय की मांग नगर पालिका से कई बार कर चुके हैं। बावजूद पालिका ध्यान नहीं दे रही है।
गंदे पानी को मोहल्ले की नाली में नहीं छोडऩे की चेतावनी
बुधवारी बाजार में महिला प्रसाधन बनाने की तैयारी थी, लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में है। नगर पालिका सूत्रों के मुताबिक प्रसाधन से निकलने वाले गंदे पानी को मोहल्ले की नाली में नहीं छोडऩे की चेतावनी वार्डवासियों ने दी है। इसलिए इसका निर्माण अटका है। वहीं शौच के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। महिलाओं की मानें तो बुधवारी बाजार क्षेत्र में एक महिला प्रसाधन की ज्यादा जरूरत है। यहां सब्जी बेचने व अन्य दुकान लगाने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार आती है।
प्रसाधन हो गया जर्जर, सुलभ शौचालय की जरूरत
बाजार परिसर में प्रसाधन है, लेकिन वह जर्जर है। साथ ही प्रसाधन की सफाई भी नहीं होती। इतने बड़े बाजार परिसर में सुलभ शौचालय की जरूरत है।
इसलिए जरूरी है शौचालय
बुधवारी बाजार में रोजाना सब्जी मंडी भी लगती है। बुधवारी व इतवारी साप्ताहिक बाजार के अलावा रोजाना हाट बाजार लगता है। इस स्थान में शौचालय व प्रसाधन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। पालिका को शौचालय निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।
बिगड़ रही बाजार की सूरत
नगर पालिका बाजार को व्यवस्थित करने कुछ दिन अभियान चलाने के बाद उसे भूल गई। दोबारा इस ओर ध्यान नहीं देने का नतीजा यह है कि बाजार धीरे-धीरे फिर अव्यवस्थित होता जा रहा है।
महिलाओं के सम्मान का ख्याल नहीं
मछली व्यापारी शांति बाई ने बताया कि वह कई साल से बुधवारी बाजार में मछली बेच रही है। 2011 में नगर पालिका ने शौचालय बनाया, लेकिन वह ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। अब स्थिति यह हो गई कि बुधवारी बाजार में महिलाओं के लिए प्रसाधन नहीं है। यहां सुलभ शौचालय जरूरी है। नगर प्रशासन को महिलाओं की परवाह नहीं है।
यह भी पढ़े : court news : धान बोआई को लेकर हुआ झगड़ा, छह लोगों ने लाठी व फावड़ा से कर दी हत्या
मोहल्ले की नाली में न डालें गंदा पानी
नगर पालिका के मुताबिक बुधवारी बाजार में शौचालय निर्माण की तैयारी थी। शौचालय का निर्माण होगा तो निकलने वाला गंदा पानी पास बनी नाली में जाएगा, जो पूरे मोहल्ले से नाली में बहते हुए नदी में मिलेगा। लोगों का कहना है कि गंदा पानी नाली में आने से मोहल्ले में बदबू उठेगी।
बाजार व्यवस्थित नहीं दिख रहा
नगर पालिका बाजार व्यवस्थित करने योजना सिर्फ टेबल में बना रही है। हकीकत में कुछ और है। आज भी बाजार अव्यवस्थित है। बनाए गए चबूतरे खाली हैं। पालिका ने लगातार चबूतरे में सब्जी बेचने का प्रयास कराया, लेकिन सफल नहीं हो पाई।
Published on:
08 Jul 2023 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
